Bihar News: कैसा है नीतीश कुमार की नई सरकार में जातीय समीकरण? 8 मंत्रियों में जानें किस-किसको मिला मौका?
Bihar New Government Caste Equation: बिहार में एक बार फिर एनडीए के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने नई सरकार का गठन किया है। इसी के 17 महीने की महागठबंधन सरकार का अंत हो गया और फिर से नीतीश कुमार बीजेपी के नजदीक आ गए। रविवार शाम को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें नीतीश कुमार ने 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली और दो नेताओं ने डिप्टी सीएम की शपथ ली।
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। ऐसे में नीतीश कुमार की नई सरकार में जातीय समीकरण को भी बखूबी साधने का काम किया गया है। नई सरकार में जानिए क्या है जातीय समीकरण?

नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ
भाजपा से तीन- सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार। वहीं जेडीयू से तीन- विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
जानिए किसको मिली जगह?
ऐसे में अगर नीतीश कुमार की नई एनडीए सरकार में जातीय आंकड़ा पर गौर करें तो दो कुर्मी समाज से मंत्री बनाए गए हैं, जबकि भूमिहार जाति के 2 नेता, राजपूत से एक, यादव जाति से भी एक मंत्री को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इसके अलावा पिछड़ा, अतिपिछड़ा और महादलित से भी एक-एक मंत्री शामिल किए गए हैं।
बता दें कि नीतीश कुमार खुद कुर्मी समाज से आते हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का कोइरी समाज से वास्ता हैं, ऐसे ही दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भूमिहार समाज से आते हैं। वहीं मंत्री बनाए गए विजय कुमार चौधरी का भूमिहार जाति से नाता हैं।
इसके अलावा बिजेद्र प्रसाद यादव हैं, प्रेम कुमार कहार जाति से हैं, जो कि कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शामिल किए हैं। श्रवण कुमार भी कुर्मी समाज से हैं। निर्दलीय सुमित सिंह राजपूत हैं और हम पार्टी से संतोष सुमन महादलित समाज से आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications