Bihar Cabinet Expansion: कौन-कौन से हैं वो 7 विधायक, जो नीतीश कैबिनेट में बने मंत्री, पढ़िए पूरी प्रोफाइल

Bihar Cabinet Expansion: बिहार चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार कैबिनेट का आज विस्तार हुआ जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज (बुधवार) शाम चार बजे बिहार सरकार के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस कैबिनेट विस्तार में सात मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जिसमें सभी मंत्री बीजेपी कोटे से हैं। कैबिनेट विस्तार के ठीक पहले दिलीप जायसवाल ने अपने पद से इस्तिफा दे दिया था।

Bihar-Cabinet-Expansion

बिहार मे नीतीश कुमार की मंत्रीमंडल का विस्तार हो गया। इसमें कुल सात विधायकों को राज्यपाल ने शपथ ग्रहण कराया। जिन मंत्रियों ने कैबिनेट में जगह पाई है उनके नाम कुछ इस तरह हैं...

राजू कुमार सिंह

बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। लोकजनशक्ति पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले राजू कुमार ने 2022 में VIP के टिकट से चुनाव लड़ा और जीते। राजपूत समुदाय से आने वाले राजू कुछ समय बाद 2 अन्य विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। ये साहेबगंज से बीजेपी विधायक हैं।

जीवेश मिश्रा

दरभंगा के जाले सीट से विधायक जीवेश मिश्रा इससे पहले भी नीतीश कैबिनेट का हिस्सा रहे हैं। भूमिहार जाति से आने वाले जीवेश नवंबर 2020 से 2022 तक बिहार सरकार में श्रम मंत्री रहे।

सुनिल कुमार

जून 2013 में बीजेपी में शामिल हुए सुनिल कुमार ने भी इस मंत्रिमंडल का हिस्सा बनें। सुनील कुमार पेशे से डॉक्टर हैं और तीन फिल्में भी बनाई हैं। वर्तमान में वह बिहारशरीफ से बीजेपी के विधायक हैं और 2005 और 2010 में जेडीयू से विधायक भी रहे। सुनील कुमार कुशवाह समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

संजय सारावगी

दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सारावगी भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। संजय वैश्य समाज से आते हैं और इनके पास 5 करोड़ की संपत्ति ह

मोती लाल प्रसाद

मोती लाल प्रसाद रीगा से विधायक मोती लाल प्रसाद ने भी शपथ ग्रहण किया।

कृष्ण कुमार मंटू

कृष्ण कुमार मंटू भी इस कैबिनेट का हिस्सा बनें हैं। कुर्मी एकता रैली से इनको पहचान मिली थी इनका राजनीतिक सफर काफी विवादित रहा है।

विजय कुमार मंडल

विजय कुमार मंडल ने नीतीश कैबिनेट में 7वें मंत्री के रुप में शपथ ग्रहण किया है। विजय अररिया के सिकटी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+