Bihar By election: जन सुराज को बड़ा झटका, उठे सवाल की आखिर प्रशांत किशोर से कैसे हुई इतनी बड़ी चूक

Bihar By election: बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने से पहले ही जनसुराज को ज़ोरदार झटका लगा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की तरफ़ से तरारी विधानसभा सीट पर घोषित हुए उम्मीदवार को बदलने की चर्चा तेज़ हो गई है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की तरफ़ से पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह तरारी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया था। भोजपुर जिला के करथ गांव निवासी पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह रियारमेंट के बाद से काफी अरसे से अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे।

Bihar By election Big shock to Jan Suraj question raised how Prashant Kishor made such big mistake

दिल्ली में रहने की वजह से एसके सिंह का बिहार के किसी भी ज़िले के मतदाता सूची में नाम नहीं है। मौजूदा वक्त में उनका नाम दिल्ली के मतदाताओं में शुमार है। यही वजह है कि जन सुराज की तरफ़ से पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह की उम्मीदवारी पर ख़तरे के बादल मंडराने लगे है।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि चुनावी रणनीति तय करने वाले प्रशांत किशोर से आखिर खुद की पार्टी के उम्मीदवार के चयन में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। नियम के मुताबिक अब प्रशांत किशोर को तरारी उपचुनाव के लिए दूसरे उम्मीदवार के नाम की घोषणा करनी पड़ सकती है।

आपको बता दें कि नाव लड़ने के नियमों के मुताबिक, कोई भी इंसान अगर विधानसभा और विधान परिषद चुनाव लड़ता है, तो उसे उस प्रदेश के मतदाता सूची में नाम होना ज़रूरी है। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस तरह की कोई शर्त नहीं है। अब प्रशांत किशोर क्या फ़ैसला लेते हैं, इस पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+