Husband Murder: पति को कुल्हाड़ी से काट डाला, लाश संग किया वो सब, कांप जाए रूह! पोस्टमार्टम ने खोली पोल
Bihar Buxar Husband Murder Case: बिहार के बक्सर जिले में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पत्नी ने उसके कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति को सोते वक्त खौफनाक मौत दी। अवैध संबंधों की प्यास में पत्नी ने पति को ही कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद, शव को ठिकाने लगाने निकल पड़ी तीन बच्चों की मां।
पहले पति की लाश के सारे कपड़े उतार दिए। नग्न अवस्था में शव को एक बड़ी नहर में फेंक दिया। हत्या के सबूत मिटाने का पूरा प्रयास किया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे एक पत्नी ही अपने पति की खून की प्यासी बन गई...

Buxar Virendra Singh Murder: कैसे दिया घटना को अंजाम?
मामला बक्सर जिले के 19 जुलाई की रात का है। यहां के निवासी वीरेंद्र सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्नी पत्नी ममता देवी और गांव के ही निवासी अरविंद कुमार सिंह ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, ममता और अरविंद ने मिलकर कुल्हाड़ी से वीरेंद्र को सोते समय काट डाला। इसके बाद शव की पहचान मिटाने के लिए सारे कपड़े उतार दिए। नग्न अवस्था में शव को एक बड़ी नहर में फेंक दिया। हत्या के सबूत मिटाने का पूरा प्रयास किया।
तीन बच्चों की मां ने उजाड़ा अपना ही सिंदूर!
पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र सिंह और उसकी पत्नी ममता के तीन बच्चे हैं। इसमें एक बेटा और दो बेटियां। परिवार सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन अरविंद कुमार सिंह के बार-बार घर आने से स्थिति बदलनी शुरू हो गई। पुलिस जांच के मुताबिक, अरविंद और ममता देवी के बीच अवैध संबंध शुरू हो गए। वीरेंद्र इस रिश्ते में बाधा बन रहे थे, इसलिए दोनों ने उन्हें हटाने की योजना बनाई।
पोस्टमार्टम ने कैसे खोली कातिल पत्नी की पोल?
हालांकि, शव बहकर रोहतास जिले से बक्सर पहुंचा और दुमरांव के कलमनपुर गांव के पास नहर किनारे मिला। स्थानीय लोगों ने नग्न शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के बाद पहचान की प्रक्रिया शुरू की। परिवार के सदस्यों ने शव की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में की।
वीरेंद्र के भाई जितेंद्र सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन डेटा और अन्य तकनीकी सबूतों का विश्लेषण किया। इस जांच में ममता देवी और अरविंद कुमार सिंह मुख्य आरोपी निकले। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अनाथ हो तीनों बच्चे, मां ने ही किया पिता का कत्ल
वीरेंद्र सिंह के परिवार पर इस घटना का गहरा असर पड़ा है। तीन छोटे बच्चे, एक बेटा और दो बेटियां, अब अनाथ हो गए हैं। पत्नी खुद आरोपी बनकर जेल में है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे इस सदमे से उबर नहीं पा रहे। गांव में शोक का माहौल है। पड़ोसी बताते हैं कि वीरेंद्र एक साधारण किसान परिवार से थे और परिवार की जिम्मेदारियां निभाते थे।


Click it and Unblock the Notifications
