बक्सरः बेखौफ अपराधियों ने समोसे के बकाया 5 रुपये के लिए दो सगे भाइयों को मार दी गोली

बक्सर । बिहार के बक्सर जिले में बैखौफ अपराधियों ने खतरनाक वारदात को अंजाम दिया है। बीते मंगलवार को नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रतापसगर गांव में सुबह 10 बजे के करीब केवल पांच रुपये के लिए अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दोनों जख्मी भाइयों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

bihar buxar firing on two brother for five rupees

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रतापसगर के रहने वाले स्वर्गीय बद्री केशरी के बेटों की प्रतापसागर अस्पताल के पास समोसा-पकौड़ी की दुकान चलती है। सोमवार की शाम गांव के ही कुछ मनबढ़ युवकों दुकान से पकौड़ी खाई थी। इसी दौरान पांच रुपये को लेकर थोड़ी बक-झक हुई थी। घटना की सुबह दो भाई कन्हैया केशरी और पिंटू केशरी दुकान के पास ही मौजूद अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए फरार हो गए।

संयोग से अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली दोनों भाइयों के पैर में लगी। जिन्हें प्रतापसागर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल पिंटू ने बताया कि एक दिन पहले दुकान पर तीसरे भाई अजय केशरी मौजूद थे। तबी गांव के ही चुन्नू यादव और गोलू यादव के साथ पकौड़ी खाकर पैसा नहीं देने को ले विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों नामजदों ने मंगलवार सुबह दोनों भाइयों की गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह ओपी पुलिस के साथ पहुंचकर छानबीन के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी में लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+