Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Budget 2025: नीतीश सरकार की ऊंची उड़ान,पूरे बिहार से हवाई यात्रा संभव! नए एयरपोर्ट्स की पूरी लिस्ट देखिए

Bihar Budget 2025: बिहार सरकार ने इस बार के बजट में राज्य में हवाई यातायात में बड़े विस्तार की बड़ी घोषणा की है। इस बजट में सात नए हवाई अड्डों के निर्माण की योजना बनाई गई है, जिससे राज्य के लोगों को आसान और तेज हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी।

वहीं पूर्णिया एयरपोर्ट से तो तीन महीने में हवाई यातायात शुरू हो जाने की घोषणा की गई है। इनके अलावा धार्मिक और अंतरराष्ट्रीय महत्त्व के तीन स्थानों पर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित करने की बात कही गई है। इस एलान से बिहार के कई शहरों में एयर कनेक्टिविटी (Air Connectivity) बढ़ेगी और आर्थिक विकास को भी (Economic Growth) बढ़ावा मिलेगा।

bihar budget 2025

Bihar Budget 2025 New Airports:11 नए शहरों से हवाई यातायात शुरू होंगे

बिहार में सात नए एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की गई है, जो निम्नलिखित शहरों में होंगे:
1.भागलपुर
2.सहरसा
3.मुंगेर
4.बीरपुर
5.मुजफ्फरपुर
6.वाल्मीकिनगर
7.मधुबनी

Bihar Budget 2025: तीन शहरों में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट विकसित होंगे,पूर्णिया से तीन महीने में हवाई यात्रा की शुरुआत

इसके अलावा,पूर्णिया में अगले तीन महीनों में हवाई सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई गई है, जिससे वहां के लोगों को हवाई यात्रा का लाभ जल्द ही मिलने लगेगा। वहीं, सुल्तानगंज, राजगीर और रक्सौल में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। ये तीनों स्थान धार्मिक और अंतरराष्ट्रीय महत्त्व के हैं, जिससे पर्यटन का विकास (Tourism Growth) और इंटरनेशनल कनेक्टिविटी (International Connectivity) को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- Bihar Budget 2025: चुनावी साल में नीतीश-BJP सरकार ने महिलाओं को क्या दिया? 10 बड़ी घोषणाओं से समझिए

Bihar Budget 2025 Greenfield Airports: क्यों अहम है ये घोषणाएं?

बिहार सरकार की ये बजट घोषणाएं सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसे एक रणनीतिक कदम के साथ-साथ राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। राज्य में हवाई यात्रा (Air Travel), पर्यटन का विकास (Tourism Development), और कारोबार को बढ़ावा (Business Expansion) देने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Bihar Budget 2025: चुनावी गणित और राजनीतिक असर

क्योंकि यह साल चुनावी है, इसलिए इस घोषणा को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू-बीजेपी की एनडीए सरकार ने मिथिलांचल, सीमांचल, कोसी और मगध क्षेत्र में एयरपोर्ट बनाने की योजना रखी है। ये सभी क्षेत्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और इस फैसले का सीधा असर वोटिंग पैटर्न पर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- Bihar Budget 2025: शिक्षा क्षेत्र में 60 हज़ार करोड़ ख़र्च, हर महीने इन छात्रों को मिलेंगे 2 हज़ार रुपये

Bihar Budget 2025 New Airports: बिहार को क्या होंगे फायदे?

हवाई यात्रा का विस्तार: बिहार के लोग अब और भी आसानी से देश के अन्य बड़े शहरों से जुड़ सकेंगे।
पर्यटन को बढ़ावा: धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों तक आसान पहुंच से अधिक टूरिस्ट आएंगे।
निवेश आकर्षित होगा: बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से नए उद्योगों और बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय रोजगार: नए एयरपोर्ट के निर्माण और संचालन से हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+