Bihar Budget 2025: चुनावी साल में नीतीश-BJP सरकार ने महिलाओं को क्या दिया? 10 बड़ी घोषणाओं से समझिए
Bihar Budget 2025 Women Schemes: बिहार विधानसभा में सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया। राज्य के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने जो बजट पेश किया है, उसमें महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इस बजट में महिलाओं की सुरक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
बिहार में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य की महिलाओं को सत्ताधारी गठबंधन एनडीए और खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक प्रभावी वोट बैंक माना जाता है। इसलिए यह जानना दिलचस्प है कि इस बजट में महिलाओं के लिए क्या 10 बड़ी घोषणाएं की गई हैं और उनके प्रभाव क्या हो सकते हैं?

Bihar Budget 2025 Women: 1. कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास
प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे, जिससे उन्हें सुरक्षित और किफायती आवास की सुविधा मिलेगी। उम्मीद है कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार में उनकी भागीदारी बढ़ाने में सहायक साबित होगी।
Bihar Budget 2025: 2. परिवहन क्षेत्र में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इससे महिलाओं को सरकारी परिवहन सेवाओं में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। बिहार के लिए महिलाओं के रोजगार को लेकर यह क्रांतिकारी कदम माना जा सकता है। क्योंकि,यह क्षेत्र अभी तक राज्य की महिलाओं के लिए लोकप्रिय नहीं रहा है।
Bihar Budget 2025: 3. महिलाओं को बस चालक और कंडक्टर की ट्रेनिंग
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम महिलाओं को बस चालक और कंडक्टर के रूप में प्रशिक्षित करेगा। यह पहल महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।
Bihar Budget 2025 News: 4. महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा
बिहार के प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए विशेष पिंक बस सेवा शुरू करने की भी इस बजट में घोषणा की गई है। इन बसों में ड्राइवर, कंडक्टर और यात्री केवल महिलाएं होंगी, जिससे महिलाओं को यात्रा के दौरान अधिक सुरक्षित माहौल मिलेगा।
Bihar Budget 2025 Women: 5. चलते-फिरते जिम (Gym on Wheels) की सुविधा
महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए पटना में चलते-फिरते जिम की शुरुआत होगी। यह सुविधा महिलाओं को उनके घर के पास ही व्यायाम का अवसर प्रदान करेगी, जिससे वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकेंगी। बिहार जैसे राज्य में यह एक नया प्रयोग है, लेकिन इसका लाभ फिलहाल शहरी महिलाओं को ही मिलने जा रहा है।
Bihar Budget 2025 Women: 6. महिला हाट की स्थापना
पटना में महिला हाट की स्थापना की जाएगी, जहां महिलाएं अपने उत्पादों को प्रदर्शित और बेच सकेंगी। इसके अलावा, अन्य प्रमुख शहरों में भी महिलाओं के लिए व्यापार स्थल निर्धारित किए जाएंगे। आधी आबादी को सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान देने के लिए यह बहुत ही सराहनीय कदम है और इसका प्रभाव निश्चित रूप से काफी सकारात्मक रहने की उम्मीद है।
Bihar Budget 2025 for women: 7. पिंक टॉयलेट का निर्माण
महिलाओं की स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी शहरों में पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। यह कदम सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। देश के कई शहरों में यह सुविधा उपलब्ध है और अब बिहार में भी बजट के माध्यम से इस दिशा में कदम उठाया गया है।
Bihar Budget 2025 News: 8. महिला पुलिसकर्मियों के लिए उचित आवास सुविधा
महिला सिपाहियों को उनके कार्यस्थल के पास आवास सुविधा दी जाएगी। इससे वे सुरक्षित और आरामदायक माहौल में रह सकेंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। इसकी आवश्यकता बहुत समय से की जा रही थी और अच्छी बात ये है कि नीतीश सरकार ने इसपर अमल करने की कोशिश की है।
Bihar Budget 2025 News: 9. ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी
महिलाओं को ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन खरीदने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इससे महिलाएं स्वरोजगार की ओर बढ़ सकेंगी और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी।
Bihar Budget 2025 Women: 10. महिला वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र
राज्य के प्रमुख शहरों में महिला वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां प्रशिक्षक भी महिलाएं होंगी। यह पहल महिलाओं को ड्राइविंग में दक्ष बनाने और उन्हें पेशेवर बनाने का अवसर देने में सहायक बनेगा।
महिलाओं पर इस बजट का प्रभाव
इस बजट में महिलाओं के लिए कई प्रभावशाली योजनाएं पेश की गई हैं, जो उनके सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगी। विशेष रूप से परिवहन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में की गई घोषणाएं महिलाओं के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं।
मसलन, पिंक बस, पिंक टॉयलेट और महिला हाट जैसी योजनाएं महिलाओं को एक सुरक्षित और आरामदायक माहौल देने में सहायक होंगी।
33% आरक्षण, वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र और महिला चालकों को सब्सिडी जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगी।
चलते-फिरते जिम जैसी पहल महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी।
कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास और महिला सिपाहियों के लिए आवास सुविधा उनके जीवन को सरल और सुरक्षित बनाएगी।
-
Congress Candidate List: TN चुनाव में कांग्रेस की पहली सूची जारी, सेल्वापेरुंथगई समेत ये दिग्गज मैदान में -
'घायल हूं इसलिए घातक हूं' Raghav Chadha ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे खिलाफ साजिश हो रही है -
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Professor Alok Khare कौन हैं? BJP नेता Madhvi लता को 'सेक्सी' बताया, खुद को कहा- 'मैं खतरों का खिलाड़ी' -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications