Bihar budget 2021-22 LIVE: बिहार में 2,18,303 करोड़ का बजट पेश, पिछली बार से 6542 करोड़ रु. ज्यादा

Bihar Budget LIVE: नीतीश सरकार आज पेश कर रही दूसरे कार्यकाल का पहला बजट

Bihar budget 2021 live in hindi, बिहार में आज राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश कर रही है। इसके लिए 19 फरवरी से विधानमंडल का सत्र चल रहा है, जो कि 24 मार्च तक चलेगा। नए बजट को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पेश कर रहे हैं, जो कि बतौर वित्तमंत्री उनका पहला बजट भी है। इस बजट का आकार भी 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। पिछला वित्तीय बजट (यानी कि 2020-21 का बजट) 2,11,761 करोड़ रुपए था। इस बार कुल 2,18,303 करोड़ रुपये का बजट पेश हुआ है। तारकिशोर प्रसाद ने- 'नजर को बदलो तो नजारे बदल जाते हैं, सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते है...'' इन पंक्तियों के साथ बजट भाषण शुरू किया। वह कुल 55 मिनट बोले। यहां जानिए, क्या-क्या घोषणाएं कर रही सरकार....

bihar budget 2021-22: Deputy CM cum Finance Minister Tarkishore Prasad present Bihar budget today

LIVE Feed
Feb 22, 2021, 5:07 PM IST

शिक्षकों को अनुदान जरूर मिलेगा

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि, सरकार द्वारा 1 महीने के भीतर 8 अरब 42 करोड़ की राशि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भेज दी जाएगी। यह बात उन्होंने कांग्रेस विधायक मदन मोहन झा के विधान परिषद में अनुदानित माध्यमिक, इंटर विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को अनुदान नहीं मिलने से जुड़े सवाल के जवाब में कही। शिक्षा मंत्री बोले कि, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को अनुदान जरूर दिया जाएगा। वह बोले कि, इन शिक्षकों को साल 2015 से 2017 तक का अनुदान दिया जाएगा। यानी सरकार काफी पहले से अनुदान देगी।
Feb 22, 2021, 5:02 PM IST

बजट में सात निश्चय योजना

उपमुख्यमंत्री ने तारकिशोर प्रसाद ने बजट पेश करते हुए 'सात निश्चय योजना' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बजट में सात निश्चय योजना के लिए 4671 करोड़ सात निश्चय पार्ट—2 के लिए स्वीकृत किए गए हैं। वह बोले कि, हमने महिलाओं के लिए भी विशेष योजना बनाई हैं।
Feb 22, 2021, 4:22 PM IST

'गोवंश विकास संस्थान' की व्यवस्था

वित्तमंत्री ने घोषणा की कि, बिहार में पशुओं के लिए हर 8-10 पंचायत पर अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा— ''जो अस्पताल बनेंगे, वहां टेलीमेडिसिन की भी सुविधा दी जाएगी। वह बोले कि, देशी गोवंश के लिए 'गोवंश विकास संस्थान' भी होगा।
Feb 22, 2021, 4:20 PM IST

एक और इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा

वित्तमंत्री बोले कि,बिहार में अब एक और नए इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि, 5 जिलों में फार्मेसी कॉलेज भी खोले जाएंगे।
Feb 22, 2021, 4:18 PM IST

मछली पालन को बढ़ावा देंगे

वित्तमंत्री ने 2,18,303 करोड़ रुपये का बजट पेश करने के दौरान मछली—पालन को बढ़ावा देने का भी वादा किया। बोले कि, बिहार में मछलीपालन को इतना बढ़ाया जाएगा कि यहां की मछली दूसरे राज्यों में जाएगी। उन्होंने कहा कि, कृषि के लिए 550 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
Feb 22, 2021, 4:16 PM IST

20 लाख से ज्यादा रोजगार का वादा

वित्तमंत्री ने भाषण में कहा— सरकार द्वारा 20 लाख से ज्यादा रोजगार के नए अवसर सृजित किये जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि, राज्य के हर जिले में मेगा स्किल सेटर बनाएंगे। इस प्रकार युवाओं के रोजगार के लिए मौके बढ़ाए जाएंगे।
Feb 22, 2021, 4:15 PM IST

महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर

वित्त मंत्री ने कहा— हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिबद्ध है। तरह—तरह के रोजगार एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। इसके लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
Feb 22, 2021, 4:14 PM IST

बिहार के हर गांव में सोलर लाइट लगेंगी

इसके अलावा राज्य के हर गांव में सोलर लाइट लगाई जाएगी। वित्तमंत्री ने अपनी स्पीच में कहा कि, सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए 150 करोड़ का बजट है।
Feb 22, 2021, 4:12 PM IST

किसानों की आय बढ़ाने का वादा

सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया है। इसके लिए सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था के लिए राशि दी गई है। कहा गया है कि, सूबे के हर खेत में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
Feb 22, 2021, 4:11 PM IST

नीतीश सरकार का यह 16वां बजट

आज वित्तमंत्री सह उपमुख्यमंत्री तारकिशोर ने अपना पहला व नीतीश सरकार का 16वां बजट पेश किया है। इस बार का बजट बीते साल से 6542 करोड़ रुपए ज्यादा है।
Feb 22, 2021, 4:07 PM IST

उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री तारकिशोर द्वारा पशुओं के लिए हर 8-10 पंचायत पर अस्पताल बनाने व राज्य में देशी गोवंश के लिए 'गोवंश विकास संस्थान' की व्यवस्था का भी ऐलान किया गया है। इसके लिए यहां 500 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे।
Feb 22, 2021, 4:05 PM IST

इन मरीजों को मुफ्त इलाज मिलेगा

इस बजट में बिहार के वित्तमंत्री ने दिल में छेद वाले मरीजों को मुफ्त इलाज करवाने की घोषणा की है।
Feb 22, 2021, 4:04 PM IST

2,18,303 करोड़ रुपए का बजट

उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री ने भाषण देते हुए 55 मिनट में 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।
Feb 22, 2021, 1:51 PM IST

लालू के बेटे ने पेपर लीक मामला उठाया

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार के समक्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक का मामला उठाया है। उन्होंने सरकार से इस मसले पर जवाब मांगा है। सरकार का जवाब 2 बजे सत्र के फिर से शुरू होने पर मिलने की उम्मीद।
Feb 22, 2021, 1:49 PM IST

शाहनवाज हुसैन बोले- बिहार के भागलपुर का सिल्क दुनियाभर में मशहूर है। हमारी सरकार इसके लिए उद्योग स्थापित कराएगी। नए हेल्थ सेंटर, स्टूडेंट हॉस्टल और पार्क विकसित किए जा रहे हैं।
Feb 22, 2021, 1:47 PM IST

सत्र में शाहनवाज हुसैन पहली बार बोले

- विधान परिषद में पहली बार भाजपा के विधान पार्षद सैयद शाहनवाज हुसैन सवाल का जवाब देते नजर आए। शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर सिल्क सिटी को लेकर बोला कि, सरकार ने तय किया है कि जो भी जमीन बियाडा द्वारा ली गई थी या सरकार के पास है और जो भी सिल्क यूनिट है उस पर उद्योग लगाना और उसमें रोजगार देना हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है।
Feb 22, 2021, 1:44 PM IST

सत्र 2 बजे तक के लिए स्थगित

बिहार विधानमंडल की कार्यवाही के दौरान मचे विपक्षियों के हंगामे के चलते बिहार बजट सेशन 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।
Feb 22, 2021, 1:41 PM IST

तेजस्वी ट्रैक्टर पर आए

बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे।ट्रैक्टर उन्होंने खुद चलाया। उनके साथ बड़ी तादाद में समर्थक भी थे। हालांकि, ट्रैक्टर को विधानसभा में अंदर दाखिल नहीं दिया गया।
Feb 22, 2021, 1:39 PM IST

विपक्ष का हंगामा, राजद MLA ने सरकार को घेरा

विधानसभा में विपक्षी पार्टियों के नेता मुख्य प्रवेश द्वार पर जोरदार हंगामा कर रहे हैं। राजद विधायक ने कहा-नीतीश सरकार रोजगार व धान अधिप्राप्ति को लेकर किए गए अपने वादे से पीछे हट रही है।
Feb 22, 2021, 9:53 AM IST

हर शहर में बनेगी नई सड़क

राज्य सरकार बिहार के 100 से ज्यादा शहरों को नई सड़क बनाने का ऐलान की है। राज्यभर में सरकार की 400 किलोमीटर नई सड़कें बनाने की तैयारी है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कम से कम 10 किलोमीटर नई सड़क तो हर शहर में बन सकती हैं। इसे लेकर एक योजना ग्रामीण कार्य विभाग ने तैयार की है। सड़कों के लिए भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने संबंधी प्रस्ताव भेजा गया है। फर्स्ट फेज में राज्य के अनुमंडल, ब्लॉक और थानों के लिए रोड बननी हैं। इसके लिए जिलों के प्रशासन से प्रस्ताव मांगा गया है।
Feb 22, 2021, 9:53 AM IST

25 हजार करोड़ की जरूरत होगी

बिहार सरकार के सामने नए शहरों में आधारभूत संरचनाओं का विकास, अस्पतालों में संसाधनों की आपूर्ति, खाली पदों को भरने, नई शिक्षा नीति को लागू करने, शिक्षकों की नियुक्ति, प्रोन्नति व किसानों की आमदनी की वृद्धि करने की चुनौतियां हैं। यहां सात निश्चय-2 समेत पहले से लागू विभिन्न योजनाओं को रफ्तार देने के लिए भी अतिरिक्त राशि की जरूरत पड़ेगी। नई शिक्षा नीति का रोडमैप तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि, ऐसे कार्यक्रमों को लागू करने के लिए 25 हजार करोड़ चाहिए होंगे।
Feb 22, 2021, 9:52 AM IST

विद्यार्थियों के लिए बढ़ाई राशि

राज्य में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के चलते भी सरकार पर करोड़ों का भार पड़ेगा। सरकार ने 12वीं पास लड़कियों की प्रोत्साहन राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया है। वहीं, ग्रेजुएशन पास लड़कियों को अब 25 हजार के बदले 50 हजार दिए जाने की घोषणा हुई है। इसके अलावा भी कई व्यवस्था इसी सत्र से होनी हैं। सरकारी अधिकारियों का मानना है कि, इस बार इसके अलावा कोरोना की चुनौतियों को देखते हुए जनहित से जुड़े विभागों की राशि बढ़ाए जा सकती है। स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि पर ज्यादा जोर रहेगा।
Feb 22, 2021, 9:52 AM IST

'शिक्षा के लिए सबसे बड़ा कंपोनेंट'

इस बार बजट में कोरोना की चुनौतियों को देखते हुए जनहित से जुड़े विभागों की राशि बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कह चुके हैं कि, उनकी सरकार की प्राथमिकता में ग्रामीण विकास पर विशेष ​ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा बजट में इस बार शिक्षा के लिए सबसे बड़ा कंपोनेंट रहने के आसार हैं। ग्रामीण संपर्कता के साथ ही जल-जीवन-हरियाली के तहत हर खेत तक पानी पहुंचाने का मंत्रियों ने दावा किया है। सेहत-शिक्षा और किसानों की आय में सुधार करने की बात कही जा रही हैं। वहीं, नए वित्तीय वर्ष से नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन होना है। रोडमैप बना लिया गया है, जिसमें प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार की तैयारी है। इसके लिए बजट में राशि की वृद्धि होगी।
Feb 22, 2021, 9:41 AM IST

पिछला यानी वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट 2,11,761 करोड़ रुपए था। इस बार इसके 2.15 लाख करोड़ से ज्यादा रहने की संभावना है।
Feb 22, 2021, 9:40 AM IST

बिहार में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2021-22 का आज बजट पेश कर रही है। इसके लिए 19 फरवरी से विधानमंडल का सत्र चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+