Bihar Board Result: आर्ट्स-साइंस-कॉमर्स के चार टॉपर्स को जानिए, खगड़िया, पूर्णिया, औरंगाबाद जिलों का जलवा

Bihar Board Result में बेटियों ने परचम लहराया है। 12वीं में खगड़िया की बेटी टॉपर बनी है। आर्ट्स में पूर्णिया की मोहाद्देसा को 95 फीसद अंक मिले हैं। कॉमर्स में औरंगाबाद जिले के बच्चे संयुक्त टॉपर बने हैं।

Bihar Board Result

Bihar Board Result लंबे इंतजार के बाद 21 मार्च को घोषित किया गया। कला, विज्ञान और वाणिज्य यानी आर्ट्स साइंस और कॉर्मस फैकल्टी में टॉप करने वाले बच्चों के नाम सामने आ चुके हैं। खगड़िया, पूर्णिया और औरंगाबाद जिलों के कुल चार बच्चे टॉपर बने हैं। जानिए इन मेधावी बच्चों के बारे में।

पूरे बिहार में सबसे अधिक नंबर

बिहार बोर्ड की साइंस फैकल्टी में खगड़िया की आयुषी नंदन को 94.8 फीसदी अंक मिले हैं। 12वीं की साइंस छात्रा ने 474 नंबर हासिल किए। आरएल कॉलेज में साइंस की पढ़ाई कर रहीं आयुषी पूरे बिहार में सबसे अधिक नंबरों से पास हुई हैं।

Bihar Board Result

Recommended Video

      Bihar Board Inter Result 2023: कब होगी नतीजों की घोषणा? | वनइंडिया हिंदी

      आर्ट्स में पूर्णिया की मोहाद्देसा ने बाजी मारी

      आर्ट्स में भी छात्रा ही टॉपर बनी है। पूर्णिया की मेधावी बच्ची मोहाद्देसा ने 95 फीसद अंक लाकर स्कूल और जिले को गौरवान्वित किया है। पूरे बिहार में सबसे अधिक नंबर लाने वाली मोहाद्देसा को आर्ट्स 475 अंक मिले हैं। 95 फीसदी अंकों से पास होने वाली ये किशोरी उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्टूडेंट है।

      कॉमर्स में कांटे की टक्कर

      साइंस और आर्ट्स में जहां एक-एक बच्चों ने टॉप किया, तो कॉमर्स संकाय में कांटे की टक्कर देखने को मिली। कॉमर्स में कामयाबी औरंगाबाद जिले के बच्चों को मिली। सचिदानंद सिन्हा (एसएन सिन्हा) कॉलेज के दो छात्रों ने कॉमर्स में सबसे अधिक अंक हासिल किए। दोनों बच्चे संयुक्त रूप से टॉपर बनने में सफल रहे।

      Bihar Board Result

      दो बच्चों संयुक्त टॉपर बने

      सौम्या शर्मा ने 500 नंबरों की कुल परीक्षा में 475 अंक पाए, जबकि सहपाठी रजनीश कुमार पाठक ने भी सौम्या के बराबर 95 फीसदी अंक हासिल किए। संयुक्त रूप से 475 अंक पाने वाले दोनों कॉमर्स स्टूडेंट्स को टॉपर घोषित किया गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+