Bihar Board Exam 2023: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा कल से शुरू, इन जरूरी गाइडलाइन का रखें ध्यान

बिहार स्कूल बोर्ड ने बुधवार से शुरू हो रही 12वीं की परीक्षाओं को लेकर गाइलाइंस जारी हैं। जिनका पालन परीक्षा हाल में दाखिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य है।

Bihar Board Exam 2023

Bihar Board Exam 2023: कल यानी बुधवार से बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इससे पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। थ्योरी की परीक्षाओं के लिए बोर्ड के गाइलाइंस जारी की है। जिनका पालन सभी परीक्षार्थियों को करना होगा। 11 फरवरी तक चलने वाली BSEB (Bihar School Board) ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।

बिहार स्कूल बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली में होने वाला एक्जाम के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक का समय निर्धारित है। वहीं दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित समय के अलावा विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय देगा। जिसका प्रयोग स्टूडेंट्स प्रश्नों के अध्ययन और उससे विश्लेषण के लिए करेंगे।

  • 12वीं की परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने गाइडलाइंस जारी की हैं, जो इस प्रकार हैं-
  • स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं मिलेगी।
  • एक्जाम ने पहले निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम पर विद्यार्थियों के एग्जाम सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा हाल में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, हेडफोन जैसे अन्य कोई भी गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। गाइलाइंस के मुताबिक अगर कोई छात्र- छात्रा ऐसे गैजेट के साथ पाए जाते हैं तो उन्हें परीक्षा देने की अनुमति वापस नहीं होगी।

14 फरवरी से शुरू होगी 10वीं की परीक्षा
बिहार स्कूल बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 14 फरवरी से आयोजिक करेगा। दो पालियों में आयोजित होने वाली ये परीक्षा 22 फरवरी तक चलेगी। बिहार बोर्ड ने प्रवेश पत्र के साथ इन परीक्षाओं के लिए भी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। बिहार स्कूल बोर्ड एक्जाम से जुड़े अपडेट लिए बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर स्टूडेंट्स विजिट कर सकते हैं।

Recommended Video

    Sachin Tendulkar यहां और इस दिन करेंगे U19 विश्व कप विजेता महिला टीम को सम्मानित | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+