होली से पहले कभी भी जारी हो सकता है बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना अंक
पटना। इस साल खत्म हुए बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट होली से पहले कभी भी जारी हो सकता है। यह खबर बिहार के 13 लाख विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड में 12वीं कक्षा के लिए करीब 13 लाख आवेदन हुए थे।

बता दें कि 13 फरवरी से बिहार बोर्ड की 12वीं की परिक्षाएं आयोजित की गई थी। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट होली से पहले जारी कर इस साल भी पहले रिजल्ट जारी करने वाला पहला परीक्षा बोर्ड बनने वाला है। देश के बाकी सभी शिक्षा बोर्ड ने महामारी के कारण अपने यहां पर परीक्षाओं की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है।
रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in, bsebssresult.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर नीचे दिए गये स्टेप्स के द्वारा तुरंत अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
परीक्षा देने वाले 12वीं क्लास के स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। इसके बाद 12 Board Examination 2020 Result के लिंक पर क्लिक करें। फिर रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर व रोल कोड डालें। इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट के रिजल्ट का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। बीते मंगलवार यानी कि 23 मार्च को बोर्ड में टॉपर्स का वेरिफिकेशन का काम पूरा हो गया। अब 25 या 26 मार्च किसी भी दिन बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट जारी होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन बोर्ड की तैयारी पूरी है।












Click it and Unblock the Notifications