BSEB 12th Topper: साइंस टॉपर ने एक IAS को बताया अपना आदर्श, मृत्युंजय के सुपर सीनियर रह चुके हैं अधिकारी
BSEB Science Topper Siwan: बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड एग्ज़ाम का रिज़ल्ट घोषित होने के साथ ही टॉपर्स से जुड़ी विभिन्न रोचक ख़बरें पढ़ने को मिल रही है। शनिवार को आनंद किशोर ( अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 का रिज़ल्ट घोषित किया।
परीक्षा परिणाम में विज्ञान स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर पूरे बिहार में टॉप किया है। आपको बता दें कि मृत्युंजय कुमार सीवान जिले का रहने वाला है और वह GM हाई स्कूल बड़हरिया छात्र है।

आर्ट्स स्ट्रीम में 482 अंक (96.40%) हासिल कर तुषार कुमार ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कॉमर्स में 478 अंक (95.6%) अंक हासिल कर प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
बरहरिया सीवान निवासी साइंस के फर्स्ट टॉपर मृत्युंजय कुमार ने अपने रिजल्ट पर काफी खुशी का इज़हार किया। मृत्युंजय को परीक्षा परीणाम की जानकारी उनके भैया ने दी थी। अपनी पढ़ाई का ज़िक्र करते हुए उसने बताया कि रोज़ाना वह करीब आठ से नौ घंटे पढ़ाई करते थे।
मृत्युंजय ने कहा कि घंटों की पढ़ाई से ज्यादा बेहतर फोकस्ड स्टडी करना होता है, घंटों पढ़ने की बजाये फोकस कर पढ़ना चाहिए।भविष्य की तैयारी को लेकर मृत्युंजय ने बताया कि वह कोटा जाकर आगे की तैयारी करेंगे। इसके साथ पब्लिक सर्विस कमिशन में जाने की भी ख्वाहिश का इज़हार किया।
मृत्युंजय ने कहा कि बिहार से बाहर जाने पर वहां दूसरा माहौल मिलेदा, अपनी बराबरी के छात्रों से कॉम्पेटिशन करने का मौका मिलेगा। वहीं मृत्युंजय ने अपने आदर्श के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके अपने स्कूल से ही पास आउट IAS अधिकारी उनके आदर्श हैं।
मृत्युंजय के सुपर सीनियर रह चुके IAS अधिकारी और कोई नहीं बल्की बिहार के पूर्व सचिव आमिर सुबहानी हैं। आपको बता दें कि मृत्युंजय ने जिस जीएम हाई स्कूल से बिहार में टॉप किया है, उस स्कूल से आमिर सुबहानी (बिहार के पूर्व गृह अपर मुख्य सचिव) ने भी तालीम हासिल की थी। इसलिए उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।
आपको बता दें कि आमिर सुबहानी बिहार के बहुत ही वरिष्ट आइएएस अधिकारी रहे हैं, जो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी करीबी अधिकारियों में शुमार किये जाते हैं। आमिर सुबहानी 1987 बैच (बिहार कैडर) के रिटायर्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।
बिहार सरकार के मुख्य सचिव के रूप में आमिर सुबहानी ने 1 जनवरी 2022 से 1 मार्च 2024 तक काम किया। 1987 बैच के यूपीएससी-सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के आमिर सुबहानी टॉपर थे और उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर अपने हुनर का परचम लहराया था।












Click it and Unblock the Notifications