बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, मोहम्मद युम्मान बने टॉपर
BSEB Bihar Board 10th Result 2023 Live Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के 10वीं के नतीजे देखने के लिए छात्र अधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जा सकते हैं।

BSEB Bihar Board10th Result 2023 Live Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट शुक्रवार दोपहर जारी कर दिया। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस बात की घोषणा ट्विटर पर की है। हर साल की तरह इस साल भी बोर्ड शिक्षा मंत्री प्रो चन्द्रशेखर की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जहां बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे और टॉपर्स के नामों की घोषणा की गई। बिहार बोर्ड मैट्रिक 10वीं का रिजल्ट छात्र अधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी।
बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों के लिए बनें रहें हमारे साथ...
LIVE Feed
Bihar board 10वीं के रिजल्ट कैसे देखें online
1. बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक साइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
2. होम पेज पर दिख रहे बिहार 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3. रोल नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चन्द्रशेखर करेंगे 10वीं के नतीजे जारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चन्द्रशेखर आज 31 मार्च को दोपहर 01:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी करेंगे। उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि रिजल्ट की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति लाइब्रेरी रोड, पटना से की जाएगी।
आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने ट्विटर कर बताया है कि आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #BoardResult #MatricResult2023 pic.twitter.com/Tn6yHP7LHI
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 31, 2023












Click it and Unblock the Notifications