बिहार बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट घोषित, 81 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुए पास

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 81 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। पिछले साल 2022 में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 79.88% विद्यार्थी पास हुए थे।

Bihar Board 10th Result

Bihar Board Matric Result 2023: बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2023) जारी कर दिया है। करीब 16 लाख से ज्यादा छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने नतीजों का ऐलान कर दिया। इस बार कुल 81 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। सफल होने वाले में 6.61 लाख छात्राएं और 6.43 लाख छात्र हैं। शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने टॉप किया है। पिछले साल 2022 में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 79.88% विद्यार्थी पास हुए थे।
बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2023
कुल छात्र उपस्थित हुए: 16,10,657
कुल पास: 13,05,203
पास प्रतिशत: 81.04%
प्रथम श्रेणी में 4.74 लाख से अधिक छात्र पास
प्रथम श्रेणी: 4,74,615
द्वितीय श्रेणी: 5,11,623
तृतीय श्रेणी: 2,99,518
पास डिवीजन: 19,447
ऑफिशियल वेबसाइट पर इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट
सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
इसके बाद होम पेज पर, 'बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023' लिंक पर क्लिक करना होगा
फिर एडमिट कार्ड पर लिखा रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
इसके बाद आपका बीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2023
1. एमडी रुम्मन अशरफ (MD Rumman Ashraf)(माले इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा)- 489 अंक
2. नम्रता कुमारी (महिला निर्मला शिक्षा भवन एच/एस शाहपुर पति, भोजपुर)- 486 अंक
3. ज्ञानी अनुपमा (महिला प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल गोह, औरंगाबाद) - 486 अंक
4. संजू कुमारी (महिला हाई स्कूल दल्लू बीघा, नालंदा) - 484 3
5. भावना कुमारी (महिला उत्क्रमित एम एस डोनवार योगपति डब्ल्यू चंपारण, पश्चिम चंपारण) - 484 अंक
6. जयनंदन कुमार (पंडित माले पी बी हाई स्कूल लखीसराय) 484 अंक
7. स्नेहा कुमारी (महिला पटेल हाई स्कूल दाउदनगर, औरंगाबाद) - 483 अंक
8. नेहा प्रवीन (महिला टी एन गर्ल्स एच एस शिरनिया, खगड़िया) - 483 अंक
9. श्वेता कुमारी (महिला उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल नवीनगर, जमुई) - 483 अंक
10. अमृता कुमारी (महिला ज्ञानेश्वरी एच/एस गौरा, गोपालगंज) - 483 अंक
11. विवेक कुमार (माले बी टी हाई स्कूल किशनपुर समस्तीपुर) - 483 अंक
12. शुभम कुमार (माले सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई) - 483 अंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+