कल नहीं आएंगे बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट, अब 26 जून को आएंगे नतीजे

पटना। बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे जो कल आने वाले थे अब उसकी तारीख में बदलाव किया गया है। बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे अब कल नहीं बल्कि 26 जून को आएंगे। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 10वीं के नतीजे जो कल आने वाले थे उसे एक हफ्ते आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा परिणाम में इंटर की तरह गड़बड़ी ना हो इसके लिए वो थोड़ा वक्त देकर वो पूरी तरह पक्का करना चाहते हैं कि रिजल्ट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो।

 Bihar Board 10th result 2018 date and time: Results postponed, to be declared on June 26

आप 10वीं के नतीजे 26 जून को बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर देख सकते हैं। यहां रिजल्ट देखने के लिए आपको वेबसाइट पर Bihar Board Class 10th Results का विकल्प मिलेगा,जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर और बाकी जरूरी जानकारी भरनी होगी। सब्मिट बजट पर क्लिक करने के बाद आपका रिज्लट आपके सामने आ जाएगा।

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड के नतीजे आने से ठीक पहले आज गोपालगंज से मैट्रिक की 42 हजार कॉपी गायब होने की खबर आई है। इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+