बिहार के आरा में बीजेपी से जुड़े नेता पर फायरिंग, मॉर्निंग वॉक पर जाते वक्त हमलावरों ने मारी गोली

पटना, सितंबर 30। बिहार के आरा जिले में एक स्थानीय भाजपा नेता को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी की है। शुक्रवार की सुबह हमलावरों ने बीजेपी नेता व ठेकेदार बबलू सिंह पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने बबलू के छाती में गोली मारी है। बबलू को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Bihar BJP leader Firing

मॉर्निंग वॉक पर गए बबलू को हमलावरों ने मारी गोली

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए आरा के एसपी हिमांशु ने कहा है कि बबलू जब मॉर्निंग वॉक पर गए थे तो उसी वक्त हथियारबंद बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। एसपी ने बताया कि बबलू को काफी करीब से गोली मारी गई है। हालांकि उनकी स्थिति अब स्थिर है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हमले की वजह तलाश रही है पुलिस

पुलिस के बयान से इतर डॉक्टरों ने अभी बबलू की हालत पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। बबलू का इलाज आरा शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। वहीं बबलू के बारे में पुलिस ने बताया है कि वो बीजेपी से जुड़े हुए हैं और ठेकेदारी का काम करते हैं। इसके अलावा बबलू सिंह जिले के अगिआंव प्रखंड के लहरपा निवासी और पूर्व मुखिया के बेटे हैं। अभी हमले का कारण पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+