बिहारशरीफः पहले गला दबाकर की बुजुर्ग की हत्या फिर उसके शव को एसिड से नहला दिया

बिहारशरीफ। बिहार के बिहारशरीफ जिले के रहुई थाना क्षेत्र के इंदवास गांव में बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की निर्ममता से हत्या कर दी। बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बुजुर्ग के शव को एसिड से नहला दिया। बुजुर्ग की शिनाख्त भोला पासवान के रूप में हुई है।

bihar biharsharif brutally murdered of old man

मृतक भोला पासवान के बेटे सिंदू पासवान ने बताया कि उनके पिता सुबह सात बजे घर से खेत देखने की बात कहकर निकले थे। जब वह 10 बजे तक वह घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई। इसी दौरान मालूम हुआ कि उनके पिता अचेत होकर गिरे पड़े हैं। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उनके पिता की मौत हो गई थी और शरीर पूरी तरह से जला हुआ था। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनके पिता की पहले गला दबाकर हत्या की फिर एसिड से नहला दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही डॉग स्क्वायड के साथ विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार व रहुई थानाध्यक्ष स्वराज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बुजुर्ग की हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। भोला पासवान तीन वर्ष पूर्व ही एफसीआइ से रिटायर्ड हुए थे। उनके चार बेटे व तीन बेटियां हैं।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या के बाद शव को एसिड से नहलाया गया है। मौत के कारणों को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों ने इस मामले में अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है। इसलिए घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+