भोजपुरः घर में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 लोग बुरी तरह से घायल

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर वार्ड नं 31 में गुरुवार की सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये। सिलेंडर के धमाके की आवाज सुन चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरो ने चारों को पटना रेफर कर दिया। घायलों में वृद्ध महिला सुशीला देवी, डोमन पांडेय उनकी पत्नी शनिचरी देवी तथा उनका पुत्र अमन शामिल है।

bihar bhojpur four people died in cylinder blast

घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुची और छानबीन कर रही है। घटना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी भी पहुंच कर जांच कर रहे हैं। इस मामले में एसपी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि विस्फोट होने से मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सुबह अचानक जोरदार विस्फोट होने से आसपास के घरों में भी सनसनी फैल गई। विस्फोटक कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

हालांकि, परिजन गैस सिलेंडर फटने से धमाका होने एवं झुलसने की बता रहे हैं। इस बीच सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस के अनुसार घर से कोई फटा सिलेंडर नहीं मिला है। भोजपुर एसपी सुशील कुमार के अनुसार घटना की जांच की जा रही हैं। विस्फोट के बाद से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+