भागलपुर में एनएच 31 पर दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौके पर मौत
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मतकों में एक महिला भी शामिल है। एनएच 31 पर पिक अप वैन और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

बता दें कि एनएच 31 पर अधिकतर सड़क हादसे होते रहते हैं। लेकिन लॉकडाउन के चलते इसमें भारी कमी आई थी। लेकिन थोड़ी सी छूट मिलने पर सड़क हादसे का सिलसिला शुरू होता हुआ दिख रहा है। मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं जो झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त रांची के निवासी पति-पत्नी गोपाल पांडेय और उषा देवी, ड्राइवर गुंजन कुमार और खलासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।
मृतकों की शिनाख्त उनके पास मिले कागजात के आधार पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति-पत्नी रांची से पटना के लिए साइकिल से निकले थे और नवगछिया में ही पिक अप वैन पर सवार हुए थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि पति और पत्नी रांची से पटना के लिए साइकिल से ही निकल पड़े थे। क्योंकि लॉकडाउन के वजह से गाड़ी नही चल रही है। लेकिन कुछ दूर नवगछिया पहुंचते ही एक पिकअप मिल गई, जिसमें ये दोनो सवार हो गए। लेकिन एनएच 31 पर जैसे ही पिकअप ने चली कुछ ही देर बाद ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे 4 लोगों की मृत्यु हो गई। वही पुलिस ने शव को अपने कब्ज में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अस्पताल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications