बिहारः पत्नी को जुए में हारा और कहा सुबह तुम्हें जीतने वाले लोग लेने आएंगे

बांका। बिहार राज्य के बांका जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी पत्नी को जुए में हार गया और फिर उसको अपने दोस्तों के साथ जाने को कहा। लेकिन पत्नी ने जब जाने से इंकार कर दिया तो पति ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

पत्नी को जुए में हारा

पत्नी को जुए में हारा

जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने पत्नी को ही जुए में दांव पर लगा दिया। इस दौरान वो हार गया तो उसने अपनी पत्नी से स्थानीय लोगों के साथ जाने को कहा तो पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी पति ने पहले पत्नी के गले में फंदा डालकर जाने लेने की कोशिश की और जब वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागने लगी तो पत्थर से सिर फोड़ दिया।

मायके से आई थी वापस

मायके से आई थी वापस

पीड़िता ने बताया कि उसका पति आए दिन मारपीट करता रहता है। एक हफ्ते पूर्व भी हाथापाई की थी। तीन दिन पहले ही वह अपने मायके से वापस लौटी थी। दोनों के बीच दो दिन तक सबकुछ ठीक चलता रहा। अचानक सोमवार की रात को उसके साथ मारपीट करने लगा।

सुबह पत्नी को लेने आ गए जीतने वाले

सुबह पत्नी को लेने आ गए जीतने वाले

उस दौरान आरोपी पति ने अपनी पत्नी से कहा कि वो उसे जुए में हार गया है। मंगलवार की सुबह जुआ जीतने वाले लोग उसे लेने आएंगे और जब पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया तो पूरी रात मारपीट करता रहा। सुबह के वक्त जब जुआ जीतने वाले लोग उसके घर पहुंचे तो पति अपनी पत्नी को उनके साथ भेजने लगा। इंकार करने पर जमकर पीटा। इस पूरे घटनाक्रम में वह गिर गई तो उसे घायल अवस्था में ही छोड़कर उसका पति और अन्य लोग फरार हो गए।

पीड़िता की है दूसरी शादी

पीड़िता की है दूसरी शादी

थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया कि महिला ने इस संबंध में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि पीड़िता के साथ-साथ उसके पति की भी दूसरी शादी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहली शादी मुंगेर जिले में हुई थी। एक साल पहले ही उसके पहले पति का देहांत हो गया था और वह अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।

पति की भी हो चुकी हैं दो शादियां

पति की भी हो चुकी हैं दो शादियां

इसी दौरान उसके रिश्तेदारों ने दूसरी शादी करा दी। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी पति पिछले पांच-छह साल से दिल्ली में मजदूरी करता था। दो या तीन महीने से वह गांव में रह रहा है। पहले ही वो दो शादियां कर चुका है। हालांकि उसके व्यवहार के चलते उसकी दोनों पत्नियां छोड़ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+