भतीजी का ट्यूशन टीचर से था अवैध संबंध तो चाचा को लग गई भनक फिर रच डाली खौफनाक साजिश

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में बीते 25 अप्रैल को हुए हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक छात्रा सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। अवैध संबंध का विरोध करने पर छात्रा के साथ मिलकर ट्यूशन टीचर और उनके दो साथियों ने वारदात को अंजाम दिया था। बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के करेयटांर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मिथिलेश कुमार का शव बीते 26 अप्रैल की रात बगरस गांव में मिला था।

पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक छात्रा, आरोपित शिक्षख अमृत कुमार और उसके दो साथ धर्मवीर कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के बाद पूरे मामले का खुलासा कर लिया है। इस वारदात को अवैध संबंध का विरोध करने पर अंजाम दिया गया था।

अवैध संबंध का विरोध करता था चाचा

अवैध संबंध का विरोध करता था चाचा

डीएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक मिथिलेश कुमार की चचेरी भतीजी को गांव का ही एक शिक्षक अमृत कुमार ट्यूशन पढ़ाता था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया और अवैध संबंध स्थापित हो गया। इन दोनों के अवैध संबंध का मिथिलेश हमेशा विरोध करता था। इसी से नाराज शिक्षक अमृत ने मिथिलेश को बुलाया और खेत में गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

बीते 26 अप्रैल को मिला था शव

बीते 26 अप्रैल को मिला था शव

अब मामले का खुलासा हो गया है और पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। मृतक का शव 26 अप्रैल को मिला था। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+