बेगूसरायः दोस्त के साथ भोज खाने जा रहे इंजीनियरिंग के छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस के सारे दावों को ठेंगा दिखाते हुए हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां बेलगाम अपराधियों ने इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के वाटिका चौक के समीप की है । मृतक युवक की पहचान रामदेव मंडल के पुत्र मोनू कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि मोनू कुमार अपने घर से एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल सवार होकर भोज खाने के लिए बरौनी दोस्त के घर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में ही दुकान में कुछ सामान खरीदने लगा तभी दो की संख्या में आए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि मोनू कुमार इंजीनियरिंग का छात्र था जो कि पूर्णिया में रहकर पढ़ाई करता था।
मृतक छात्र सरस्वती पूजा में अपने घर आया हुआ था। बीती रात अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरौनी अपने दोस्त के पास भोज खाने के लिए जा रहा था। उसी दरमियान रास्ते में ही अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता रामदेव मंडल जो कि भागलपुर के रहने वाले हैं और गढ़हरा न्यू कॉलनी में रहकर रेलवे विभाग में नौकरी करते हैं।
फिलहाल फुलवरिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताते चलें कि 36 घंटा में तीन व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लगातार हत्या की वारदात से लोगों में भय का माहौल है ।












Click it and Unblock the Notifications