1.70 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति, 5 ठिकानों पर एक साथ रेड! बिहार के इस अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई

Bahadurpur BDO EOU Raid: दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। पटना से पहुंची EOU की टीम ने दरभंगा, मुजफ्फरपुर समेत उनके 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। दरभंगा के सैदनगर मोहल्ले के जनकपुरी स्थित आवास पर टीम सुबह अचानक पहुंची और घर की तलाशी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े एक पुराने मामले और आय से अधिक संपत्ति के इनपुट के आधार पर की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आनंद कुमार विभूति के पास आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 1.70 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति होने का इनपुट है।

Bahadurpur BDO EOU Raid

दरभंगा में घर की तलाशी, BDO नहीं मिले

EOU की टीम ने मंगलवार सुबह सैदनगर के जनकपुरी स्थित आनंद कुमार विभूति के आवास पर छापेमारी की। टीम घर के अंदर रखे दस्तावेज, कागजात और अन्य सामानों की बारीकी से जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान BDO खुद आवास पर मौजूद नहीं थे। अचानक हुई इस छापेमारी के बाद आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई। हालांकि, जांच पूरी होने तक यह साफ नहीं हो सका है कि टीम ने वहां से क्या-क्या बरामद किया है।

ये भी पढे़ं: जाना था दिल्ली रूट चली गई सासाराम लाइन पर! बिहार-महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

मुजफ्फरपुर वाले मकान पर लटका मिला ताला

EOU की दूसरी टीम ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श ग्राम रोड नंबर-1 के किराए के मकान पर भी छापेमारी की। टीम सुबह करीब 7 बजे वहां पहुंची, लेकिन मकान पर ताला लगा मिला। बताया जा रहा है कि घर में रहने वाले लोग टीम के पहुंचने से एक दिन पहले ही वहां से जा चुके थे। मौके पर अहियापुर थाने की पुलिस भी मौजूद रही। EOU की टीम मकान की चाबी मिलने का इंतजार करती रही।

5 ठिकानों पर एक साथ चल रही कार्रवाई

आर्थिक अपराध इकाई की टीम आनंद कुमार विभूति से जुड़े दरभंगा और मुजफ्फरपुर समेत कुल 5 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है। छापेमारी के दौरान टीम दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले से जोड़कर देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आनंद कुमार विभूति के खिलाफ दरभंगा में पोस्टिंग से पहले निगरानी से संबंधित भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज हुआ था।

दो महीने पहले कांटी से दरभंगा आए

आनंद कुमार विभूति करीब दो महीने पहले मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड से ट्रांसफर होकर दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड में BDO के पद पर आए हैं। बताया जा रहा है कि दरभंगा में वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। आनंद कुमार विभूति मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के रहने वाले बताए जाते हैं। कांटी में BDO रहते हुए भी उनका कार्यकाल रहा है।

ये भी पढे़ं: कौन है शराब स्मगलिंग में पकड़ी गई नेहा? चौंका देगी बिहार की लड़की की कहानी, पिता-बहन भी जा चुके हैं जेल

1.70 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का इनपुट

EOU की इस कार्रवाई का सबसे अहम पहलू आय से अधिक संपत्ति का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी को आनंद कुमार विभूति के पास उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 1.70 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति होने का इनपुट मिला है। इसी आधार पर उनके अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामदगी और संपत्ति से जुड़े वास्तविक आंकड़े स्पष्ट हो सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+