जाना था दिल्ली रूट चली गई सासाराम लाइन पर! बिहार-महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

Mahananda Express Derail: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरने से बड़ा रेल हादसा टल गया। ट्रेन अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही थी और आरा स्टेशन पर पहुंचने के बाद गलत दिशा में आगे बढ़ गई। बताया जा रहा है कि लोको पायलट ने सिग्नल को अपनी ट्रेन के लिए समझ लिया, जिसके बाद ट्रेन सासाराम की ओर जाने वाले ट्रैक पर चली गई।

बाद में ट्रेन को रिवर्स करने के दौरान दो कोच के पहिए पटरी से उतर गए। हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई, लेकिन दिल्ली-हावड़ा रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस घटना में स्टेशन मैनेजर को सस्पेंड किया गया है।

Mahananda Express Derail

आखिर आरा स्टेशन पर हुआ क्या?

15483 महानंदा एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 3:52 बजे आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंची थी। ट्रेन को यहां से दिल्ली की दिशा में आगे जाना था। इसी दौरान मेन लाइन पर ग्रीन सिग्नल दिया गया था। यह सिग्नल दूसरी ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए था। अमृत भारत के स्टेशन पार करने के बाद महानंदा एक्सप्रेस आगे बढ़ी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लोको पायलट ने ग्रीन सिग्नल को अपनी ट्रेन के लिए समझ लिया और ट्रेन आगे ले गए।

ये भी पढ़ें: कौन है शराब स्मगलिंग में पकड़ी गई नेहा? चौंका देगी बिहार की लड़की की कहानी, पिता-बहन भी जा चुके हैं जेल

ट्रेन गलत ट्रैक पर कैसे चली गई?

ट्रेन आगे बढ़ने के बाद करीब 200 मीटर की दूरी पर सासाराम की ओर जाने वाला पॉइंट आ गया। महानंदा एक्सप्रेस का इंजन और कुछ कोच इस पॉइंट को पार कर चुके थे। तभी लोको पायलट को पता चला कि ट्रेन सही दिशा में नहीं जा रही है। उन्होंने ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर से संपर्क किया। इसके बाद ट्रेन को पीछे लाने का निर्देश दिया गया। इसी दौरान पीछे करते समय दो कोच के पहिए पटरी से उतर गए।

कौन-कौन से कोच पटरी से उतरे?

डिरेल होने वाले कोच में एक जनरल कोच यानी SLR और AC का H-1 कोच शामिल था। दोनों कोच के दो-दो पहिए पटरी से उतर गए। घटना के बाद इन कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। रेलवे की टीम ने दूसरे इंजन की मदद से बाकी ट्रेन को सुरक्षित तरीके से दूसरे ट्रैक पर लाकर खड़ा किया। इसके बाद डिरेल कोच को वापस पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू हुआ। राहत कार्य कई घंटे तक चला।

क्या सिग्नल की गलती से हुआ हादसा?

इस घटना में सबसे बड़ा सवाल सिग्नल को लेकर है। स्टेशन मैनेजर के मुताबिक ग्रीन सिग्नल दूसरी ट्रेन के लिए था, जबकि लोको पायलट ने इसे अपनी ट्रेन का सिग्नल समझ लिया। लोको पायलट का कहना है कि उन्हें ग्रीन सिग्नल वाले ट्रैक पर आगे बढ़ने के बाद पता चला कि पॉइंट दूसरी दिशा में बना है। इसके बाद ट्रेन रोककर रिवर्स की गई और इसी प्रक्रिया में कोच डिरेल हुए। अंतिम जिम्मेदारी जांच के बाद तय होगी।

ये भी पढे़ं: मंत्री निशांत कुमार को माला पहनाने गए नेताजी, चोर ने गले से उतार ली 7 लाख की चेन, चोर को पकड़ने में जुटी पुलिस

आरा स्टेशन के मैनेजर सस्पेंड

महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। डिरेल कोच को अलग कर ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए चली। इस दौरान वंदे भारत, विभूति एक्सप्रेस, इंटरसिटी, गरीब रथ समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। घटना के बाद आरा स्टेशन के मैनेजर एनके राय को सस्पेंड कर दिया गया है। रेलवे की तकनीकी टीम सिग्नल, पॉइंट और ट्रैक की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+