Maithili Thakur को लेकर Axis My India Exit Poll ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, जानिए जीतेगी सीट, या हार रहीं
Bihar Axis My India Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान संपन्न होने के 24 घंटे बाद 12 नवंबर को एक्सिस माई इंडिया के बिहार एग्जिट पोल 2025 के नतीजें घोषित कर दिए हैं। एक दिन पहले मतदान संपन्न होने के बाद इससे पहले जो एग्जिट पोल परिणाम आए उनमें अधिकांश में एनडीए गठबंधन की सरकार की आसान वापसी करने की भविष्यवाणी की है। लेकिन आज इस एग्जिट पोल में बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर कई महत्वपूर्ण संकेत सामने आए हैं।
एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल इसलिए मायने रखता है कि इसने मतदान संपन्न होने के 24 घंटे बाद परिणाम जारी किए हैं। इसने बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में हर उम्र और आय वर्ग के लोगों से बात करके यह सर्वे किया है। लोगों ने बताया कि रोजगार, सरकारी योजनाओं और अन्य चुनावी वादों के अलावा, वे उम्मीदवार और जाति जैसे कारकों को भी नज़रअंदाज़ नहीं करते हैं।

याद रहे इस बार के बिहार में चुनाव में भाजपा ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिथिलांचल क्षेत्र के अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट देकर उतारा है। बिहार चुनाव में 23 साल की उम्र की सबसे युवा उम्मीदवदवार मैथिली ठाकुर को एक दिन पहले जो एग्जिट पोल के नतीजे आए उसमें अधिकांश में मैथिली ठाकुर की अलीनगर सीट से आसानी से जीतने की भविष्यवाणी की है। जानिए आखिर एक्सिस माई इंडिया के बिहार एग्जिट पोल में मैथिली ठाकुर जीत रही हैं, या राजनीति की पहली ही परीक्षा में फेल होने जा रही हैं?
Maithili Thakur जीतेगी सीट, या हार रहीं?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अलीनगर सीट से लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विनोद मिश्रा से है। चुनाव आयोग द्वारा जारी एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट पर मैथिली ठाकुर को हार का सामना करना पड़ सकता है। इन नतीजों में राजद प्रत्याशी विनोद मिश्रा को बढ़त मिलती दिख रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम परिणाम क्या होते हैं।
बिहार में किसकी बन रही सरकार?
एग्जिट पोल के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 121 से 141 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे के रुझानों के आधार पर, जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विश्वास अभी भी कायम दिख रहा है। हालांकि, शहरी और युवा वर्ग के बीच प्रशांत किशोर को भी एक विकल्प के तौर पर देखा गया। कड़े मुकाबले के बावजूद, यदि एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं, तो एनडीए बहुमत का जादुई आंकड़ा छू सकता है।
मिथिलांचल क्षेत्र में एनडीए को कितनी मिल रही सीटें?
मिथिलांचल क्षेत्र में एनडीए को 32 सीटें मिलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications