बिहार विधानसभा स्पीकर ने डिप्टी सीएम को फटकारा, कहा- यह तेवर अपने विभागों में दिखाइये
पटना। बिहार विधानसभा में गुरुवार को बजट सत्र के दौरान सरकार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा सख्त होते हुए दिखे। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के विभाग से सवाल सबसे ज्यादा पूछे जा रहे थे और कई बार तारकिशोर प्रसाद सवालों के जवाब में उलझते नजर आ रहे थे। वो सवाल पूछने वाले विधायकों को यह कह रहे थे कि मेरे जवाब से ज्यादा मेरे तेवर को समझिये। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद विधायकों को उनके तेवर देखने की बात ही कह रहे थे कि अचानक से विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आपका तेवर सराहनीय है लेकिन यह तेवर अपने विभागों में भी दिखाइए क्योंकि महज 25 फीसदी जवाब आपके विभाग में ऑनलाइन दिया है।

गुरुवार को बजट सत्र के दौरान स्पीकर ने बिहार सरकार के कई मंत्रियों पर नाराजगी जाहिर की। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब विधानसभा अध्यक्ष को मंत्रियों की क्लास लेनी पड़ी हो। बजट सत्र के पहले दिन से ही विधानसभा अध्यक्ष सरकार के सभी मंत्रियों को विधानसभा में विधायकों के पूछे गए सवालों के जवाब ऑनलाइन देने की बात कहते रहे । लेकिन कुछ विभागों को छोड़कर बाकी विभाग अभी भी ऑनलाइन जवाब न देकर लिखित जवाब ही विधानसभा में देते हैं।
गुरुवार को अधिकांश सवाल वित्त विभाग, नगर विकास विभाग, पथ निर्माण विभाग और भूमि राजस्व से संबंधित थे। सभी मंत्री सवालों का जवाब भी दे रहे थे। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि बार-बार उनके कहे जाने के बाद भी मंत्री सवालों का जवाब ऑनलाइन क्यों नहीं भेज रहे हैं। जबकि कई बार निर्देश दिया जा चुका है कि सभी मंत्री विधायकों के पूछे गए सवाल का जवाब ऑनलाइन दें ताकि समय की बचत हो सके।
-
बिहार में PNG विस्तार को बढ़ावा, 24 घंटे में अनुमति देने का निर्देश -
Bihar Board Result 2026: 25 मार्च तक आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, कहां मिलेगा इंटर-मैट्रिक का मार्कशीट? -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video












Click it and Unblock the Notifications