नीतीश कुमार सरकार का ट्रस्ट वोट आज, भाजपा नेता ने स्पीकर पद से इस्तीफा देने से किया इनकार
पटना, 24 अगस्त। बिहार में नीतीश सरकार के विश्वास मत से पहले विधानसभा स्पीकर और भाजपा नेता विजय कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे और आज होने वाले संत्र की अध्यक्षता करेंगे। बता दें कि 9 अगस्त को आरजेडी ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था, माना जा रहा है कि ट्रस्ट वोट के तुरंत बाद वह इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल सिन्हा अविश्वास प्रस्ताव के लिए नहीं जाएंगे क्योंकि उनका हारना लगभग तय है क्योंकि महागठबंधन के पास 164 विधायकों का समर्थन हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीट हैं।

सिन्हा ने मंगलवार को कहा था कि मैं अपने पद से इस्तीफा नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि आरजेडी नेता ने 9 अगस्त में मुझे जो अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है वह सही नहीं है। हालांकि बाद में 10 अगस्त को उन्हें फिर से दोबारा नोटिस भेजा गया था। नियम के मुताबिक प्रस्ताव और नोटिस के बीच में 14 दिन का अंतर होना चाहिए। इसमे उस दिन को नहीं गिना जाता है जिस दिन नोटिस दिया जाता है। लिहाजा अगर सिन्हा इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह आज सदन में स्पीकर बने रहेंगे, उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 14 दिन बाद ही लाया जा सकता है। बता दें कि विधानसभा का विशेष सत्र दो दिनों के लिए बुलाया गया है।
भाजपा के सूत्रों का कहना है कि सिन्हा इस्तीफे के इसलिए खिलाफ थे क्योंकि वह अपने कार्यकाल में विधायिका की प्रक्रिया को लेकर कुछ कहना चाहते हैं। सिन्हा की नीतीश कुमार के साथ पिछले सदन में काफी नोंकझोंक हुई थी। पार्टी उन्हें नेता विपक्ष के तौर पर आगे करना चाहती है, जो नीतीश कुमार को आड़े हाथ ले सके। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध कुमार ने बताया कि जब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है, तो उनके पास संवैधानिक नैतिकता नहीं है कि वह सदन को संभालें। लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं तो सदन उनके खिलाफ प्रस्ताव ला सकता है और एक प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications