RJD ने चुनाव आयोग से किया आग्रह, बैलेट पेपर के जरिये हो वोटिंग

पटना। कोरोना और बाढ़ जैसी गंभीर समस्याओं के बीच प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है कि इस साल ही चुनाव कराए जाएं, जिसके लिए आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से सुझाव भी मांगे हैं। वहीं कोरोना संकट को लेकर एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी सहित कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को टालने का आग्रह किया है।

Bihar assembly elections rjd demand elction from ballot box

वहीं पूरे मामले में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कहा है कि अगर चुनाव समय पर होते हैं तो उसे बैलट पेपर से कराया जाए। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी की ओर से इस संबंध में 30 जुलाई को एक पत्र चुनाव आयोग को लिखा गया। इसमें उन्होंने कहा कि रिसर्च से पता चलता है कि कोरोना वायरस प्लास्टिक और मेटल पर ज्यादा देर तक रुकता है। ऐसे में अगर विधानसभा चुनाव तय समय पर कराना है तो इसे बैलट पेपर के जरिए कराया जाए।

पूरे मामले पर आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर आयोग को भेजा गया यह पत्र पार्टी की आधिकारिक प्रतिक्रिया है। पार्टी की तरफ से बिहार में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों और प्रदेश की स्थिति की ओर इशारा इस पत्र में किया गया है। साथ ही वर्चुअल चुनाव प्रचार के विचार को भी खारिज किया गया है। साथ ही पार्टी ने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि ऐसा फैसला लिया जाए, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और लोकतंत्र को बचाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+