Love Story: बिहार के इस दिग्गज दलित नेता को हुई सवर्ण कन्या से मोहब्बत, चोरी-चोरी गानोंं की भेजते थे CD
Love Story: बिहार की कमान एक बार फिर से नीतीश कुमार के हाथ में है। बिहार चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड रच दिया।
उनके साथ 26 एमएलए ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें अशोक चौधरी भी शामिल हैं। आपको बता दें कि अशोक चौधरी बिहार की सियासत का एक चर्चित चेहरा हैं और अपनी बेबाकी के लिए भी वो जाने जाते हैं। वो दलित समुदाय के बड़े चेहरों में शामिल हैं, बिजनेस की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले अशोक चौधरी असल लाइफ में काफी रोमांटिक हैं। आपको बता दें कि उन्होंने सवर्ण नीता से प्रेम विवाह किया है।

'अशोक चौधरी की मुलाकात खूबसूरत नीता से हुई थी'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक दोस्त के घर पर अशोक चौधरी की मुलाकात खूबसूरत नीता से हुई थी। अशोक चौधरी ने उन्हें देखते ही दिल दे दिया था। दोनों में दोस्ती हुई और 7 साल तक प्रेम-प्रसंग चला। घरवालों को खबर हुई थी तो पहले तो हंगामा हुआ लेकिन इन्होंने भी ठान रखी थी कि जबतक घरवाले हां नहीं बोलेंगे तब तक शादी नहीं करेंगे। हालांकि दोनों को 7 साल तक विवाह के लिए प्रतिक्षा करनी पड़ी। बाद में दोनों की मोहब्बत के आगे परिवारवालों को झुकना ही पड़ा।

'मुझे वो काफी सादगीपसंद और शरीफ लगे थे' (Love Story)
सियासत और बिजनेस की दुनिया में बड़ा नाम अशोक चौधरी के बारे में पत्नी नीता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मैं जब उनसे मिली थी तो मुझे वो काफी सादगी पसंद और शरीफ लगे थे। उनकी सच्चाई मुझे भा गई थी। हालांकि मैं चाहती थी कि वो बिजेनस ही करें लेकिन जब उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया तो मैंने उन्हें सपोर्ट किया।'

अशोक चौधरी गाने रिकॉर्ड करके भेजा करते थे (Love Story)
नीता ने ये भी कहा था कि 'वो शादी से पहले अक्सर दिल्ली में रहा करती थी। उन्हें गानों का बड़ा शौक हैं तो अशोक चौधरी उन दिनों उन्हें चोरी-चोरी गानों के सीडी रिकॉर्ड करके भेजा करते थे। अशोक चौधरी भी अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी नीता को ही देते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी की हर मुश्किलों का सामना करते आए हैं इसी वजह से दोनों को 'पॉवर कपल' कहा जाता है।'

शांभवी चौधरी ने की है भूमियार लड़के से शादी (Love Story)
आपको बता दें कि अशोक-नीता की बेटी शांभवी चौधरी भी समस्तीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं और उन्होंने भी सवर्ण से शादी की है। वो पूर्व आईपीएस अधिकारी कुणाल किशोर की बहू हैं। उनके पति का नाम सायन कुणाल है। फिलहाल अशोक चौधरी की प्रेम कहानी अक्सर लोगों को बीच चर्चा का विषय रहती है और गाहे-बेगाए लोग इसका जिक्र करते ही रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications