Bihar Elections: घर बैठे कैसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम? चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ कर लें ये काम

Bihar Election 2025 Voter List: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बार बिहार में 2 चरण में मतदान होने हैं। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है। नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ हलचल तेज हो गई है।इस बीच, फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में करीब 7.42 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं, लेकिन कई लोगों के नाम इस बार हटाए भी गए हैं।

Bihar Assembly Elections 2025

घर बैठे वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें नाम?

अब बिहार के वोटर कुछ ही क्लिक में यह पता कर सकते हैं कि उनका या परिवार का नाम वोटर लिस्ट में शामिल है या नहीं। यह कदम मतदाता को अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: बिहार के वोटर नहीं हो कर भी लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव? क्या है नियम?

वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका

निर्वाचन आयोग ने पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी है। वोटर अब ऑनलाइन वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आसानी से अपनी लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

वेबसाइट से डाउनलोड

  • ceoelection.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • 'मतदाता सूची 2025 (Electoral Roll 2025)' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र (Booth) चुनें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और 'Download Selected PDF' पर क्लिक करें।
  • आपकी क्षेत्रीय वोटर लिस्ट PDF में डाउनलोड हो जाएगी।

नेशनल पोर्टल से डाउनलोड

बिहार की वोटर लिस्ट आप भारत निर्वाचन आयोग के नेशनल पोर्टल (voters.eci.gov.in या electoralsearch.eci.gov.in) से भी देख सकते हैं।

  • 'Search in Electoral Roll' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नाम, जिला, विधानसभा क्षेत्र या EPIC नंबर डालकर सर्च करें।
  • आपकी वोटर डिटेल स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • 'Download Electoral Roll' लिंक से PDF डाउनलोड करें।

मोबाइल ऐप से ऐसे चेक करें

  • मोबाइल पर वोटर लिस्ट देखने के लिए Voter Helpline App या NVSP App डाउनलोड करें।
  • राज्य के रूप में बिहार चुनें।
  • 'Search in Voter List' या 'Electoral Roll' सेक्शन में जाकर अपनी लिस्ट देखें या PDF डाउनलोड करें।
  • आप EPIC नंबर, मोबाइल या ईमेल ID से लॉगिन कर सकते हैं।

वोटर लिस्ट में नाम चेक करना क्यों जरूरी है

कई बार वोटर लिस्ट में बदलाव के कारण नाम कट सकते हैं या डुप्लिकेट रिकॉर्ड बन सकते हैं। अगर चुनाव से पहले आप अपनी डिटेल नहीं चेक करेंगे, तो वोट डालते समय परेशानी हो सकती है। इसलिए अभी अपनी लिस्ट चेक करें और अगर नाम नहीं है, तो तुरंत आवेदन करें।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार चुनाव में महिलाएं बुर्का पहनकर दे सकती हैं वोट? जान लें चुनाव आयोग का नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+