जेपी नड्डा ने बताया आखिर क्यों नीतीश कुमार ने छोड़ा था लालू यादव का साथ
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सभी राजनीतिक दल ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के सोनपुर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव नीतीश कुमार जी ने लालू जी के साथ महागठबंधन में लड़ा था। महागठबंधन क्यों टूटा? महागठबंधन इसलिए टूटा क्योंकि नीतीश जी समझ गए कि मेरा सुशासन इन कुशासन वालों के साथ नहीं चल सकता है।

Recommended Video
वहीं तेजस्वी यादव ने शनिवार को जनसभा के लिए रवाना होने से पहले पटना में मीडिया से बात करते हुए जेपी नड्डा को चैलेंज दिया था। तेजस्वी यादव ने कहा कि पढ़ाई, कमाई, सिंचाई और दवाई वास्तविक रूप से बिहार का प्रमुख मुद्दा है, जिस पर नीतीश कुमार बात नहीं कर रहे हैं। हम वर्तमान और भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, लेकिन सीएम नीतीश कुमार पिछले चीजों पर ही अटके हुए हैं। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी खुली चुनौती दे डाली। तेजस्वी के मुताबिक वो हमेशा बिहार के मुद्दों पर बीजेपी के साथ खुली बहस के लिए तैयार हैं।
बीते गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा जेपी नड्डा ने कहा था कि जेपी नड्डा का कहना है कि, नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। लालू के बेटे व राजद की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव में शासन करने की समझ नहीं है। तेजस्वी चुनाव जीत भी नहीं सकते। उनकी समझ सीमित है। उनको किसने नहीं परखा है। पिछले साल बजट सत्र में एक भी दिन सदन में नहीं आए। खुद में वो कोई बदलाव नहीं लाए।'












Click it and Unblock the Notifications