बिहार में गरजे सीएम योगी, कहा- कांग्रेस आरजेडी ने मवेशियों का चारा तक डकार लिया
बगहा। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार-प्रसार खत्म होने के बाद अब सभी राजनीतिक दल तीसरे चरण के लिए जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी के सीएम और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे, जहां उन्होंने लोकसभा सीट पर उपचुनाव और विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। इस दौरान सीएम योगी ने चंपारण की धरती को नमन करते हुए महर्षि वाल्मीकि को याद किया। माता-सीता की शरणस्थली को भी नमन किया।

Recommended Video
लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब तक वैक्सिन नहीं आ जाता तब तक बचाव जरूरी है। देश को बचाने के लिए पीएम मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा की है। जब मजदूरों को रोजी-रोटी का संकट आया तो पीएम मोदी ने एक लाख 76 हजार गरीबों की व्यवस्था की। किसानों के खाते में दो हजार रुपया देने की व्यवस्था की। वृद्धा पेंशन और मजदूरों को पैसा दिया गया।
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने कोई भेदभाव नहीं किया। पीएम मोदी के शासन की योजना में कोई भेदभाव नहीं हुआ। सबका साथ सबका विकास यही मोदीजी का नारा है। याद करिये कांग्रेस और राजद की सरकार बिहार में थी उन्होंने कुछ भी तो नहीं दिया और अपने परिवार और जाति का ध्यान रखते थे, आज फिर आ गए हैं। इनके बहकावे में नहीं आना है।
वहीं सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस आरजेडी ने मावेशियों का चारा तक डकार लिया। न्यायालय के फैसले से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। अब कोई ये नहीं कहेगा कि मोदी और योगी ने धोखा दिया। हमने जो कहा कर के दिखा दिया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीतीश जी के लिए पूरा बिहार परिवार है। उनके परिवार से कोई किसी पद पर नहीं, लेकिन जिन्होंने परिवार के खातिर यहां के रोजगार को बेचने का काम किया हो, जब उन्हें सता मिली थी। साथ ही सीएम योगी ने राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्हें मौका दिया गया तो उन्होंने अपहरण का उद्योग कायम किया।
जंगलराज पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जंगल पार्टी का गढ़ नहीं बनने देंगे। यह संकल्प लिए आपको एनडीए के पक्ष में मतदान करना होगा। जंगल पार्टी से दो-दो हाथ करने की क्षमता रखना होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के किसी नागरिक के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ, लेकिन भारत की सुरक्षा के साथ आन,बान और शान के साथ कोई छेड़ छाड़ किया तो पीएम मोदी के नेतृत्व में करारा जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान कर पुनः आप पीएम मोदी और नीतीश जी को मजबूत करें। कमल का फूल और तीर जब चलेगा तो नक्सलवाद, आतंकवाद का खात्मा होगा।












Click it and Unblock the Notifications