कैमूर: पक्की सड़क और पानी की मांग को लेकर मोहनिया में लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, दो घंटे में पड़े महज दो वोट

कैमूर। बिहार में पहले चरण के लिए 71 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा के बूथ नंबर 34 पर लोगों ने वोट का बहिष्कार कर दिया है। यह बहिष्कार पक्की सड़क और पानी की मांग को लेकर किया गया है। बता दें कि बूथ नंबर 34 पर सुबह आठ से मतदानकर्मी मतदाताओं के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब कोई वोटर मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचा तो पीठासीन अधिकारी गांव में पहुंच गए।

Bihar Assembly Election: Two votes in two hours at booth number 32 of Mohania Assembly

Recommended Video

    Bihar Assembly Election 2020: Nitish Kumar ने मंच से बागी विधायक को चेताया | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, ग्रामीणों ने सड़क और पानी की समस्या को लेकर वोट बहिष्कार की आवाज उठाई पहले भी उठाई थी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं बनने के कारण हम लोगों को 21 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। अगर सड़क बन जाता तो यह दूरी 3 से 4 किलोमीटर में सिमट जाती। इसलिए हम लोग वोट का बहिष्कार कर रहे हैं। हालांकि, पीठासीन अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया, कि आचार संहिता हटते ही गांव में सड़क का काम शुरू हो जायेगा, इसके बाद भी महज दो लोगों ने ही वोट किया।

    बता दें कि मोहनिया विधानसबा के बूथ नंबर 34 पर कुल 684 मतदाता हैं। आज सुबह सात बजे से ही मतदान कर्मी बूथ पर मतदाताओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी वोट डालने के लिए नहीं आया। दो घंटे बाद तक जब एक भी वोट नहीं पड़ा, तो पीठासीन अधिकारी मोहम्मद सफीक ग्रामीणों से बात करने पहुंचे। अधिकारियों ने इस दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि उनके गांव की सड़क बनने के लिए टेंडर हो चुका है। आचार संहिता की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।

    आचार संहिता हटते ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जायेगा। आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों को अधिकारियों की बातों पर विश्वास नहीं हो पा रहा था। हालांकि अधिकारियों के प्रयास के बाद दो लोगों ने वोट डाल दिया है। विकास पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया जा रहा है। पूरा विश्वास है कि इस बूथ पर अच्छी वोटिंग होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+