JDU ने इस सीट से उम्मीदवार किया घोषित, NDA में सीट बंटवारे से पहले ऐलान, नीतीश कुमार बोले- 'इनको जिताइएगा ना'

Nitish Kumar Annouces JDU candidate: इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि, इससे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी मैदान में बड़ा दांव खेल दिया है। बक्सर जिले की राजपुर (सुरक्षित) सीट से उन्होंने पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला को जनता दल (यू) का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया।

मंच से जनता को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने न सिर्फ उनके नाम का ऐलान किया, बल्कि लोगों से अपील की कि वे संतोष निराला को भारी मतों से जीत दिलाएं। इस घोषणा ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।

Nitish Kumar Annouces JDU candidate

ई कांग्रेस लोगों ने अब तक कोई काम नहीं किया- CM नीतीश

बता दें कि, शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार बक्सर जिले के दौरे पर थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए राजपुर सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी। उन्होंने पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला को जनता दल (यू) का उम्मीदवार घोषित किया। CM नीतीश ने संतोष कुमार निराला का हाथ उठाकर जनता से अपील की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में संतोष निराला को भारी मतों से जीत दिलाकर भेजें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'कुछ ही दिन में चुनाव होने वाला है। हम आपसे आग्रह करेंगे कि ध्यान दीजिएगा और इन्हें (संतोष कुमार निराला) जिताइएगा। अगर आप लोग चाहिएगा तो बड़ी संख्या में हम लोग चुन कर जाएंगे। वहीं, ई कांग्रेस लोगों ने अब तक कोई काम नहीं किया, सिर्फ गड़बड़ करते रहे। अब देखिए, हमारी सरकार और कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे हैं।'

बक्सर को दी कई सौगात

सभा के दौरान नीतीश कुमार ने बक्सर जिले को 325 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात भी दी। इसमें गोलंबर से ज्योति चौक होते हुए बस स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, भोजपुर-सिमरी पथ का चौड़ीकरण, बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक सड़क का चौड़ीकरण, बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध का सुदृढ़ीकरण और 'भारत रत्न' उस्ताद बिस्मिल्ला खां संगीत कॉलेज की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें Bihar Chunav: क्या नीतीश का गेमचेंजर प्लान तय करेगा बिहार चुनाव का रिजल्ट? महागठबंधन के लिए मुश्किलें दोगुनी!

NDA में इस पार्टी को मिल सकती है इतनी सीटें

बिहार में नवंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ अब चरम पर पहुँच गई हैं। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है, और सहयोगी दलों के बीच लगातार बातचीत जारी है। विभिन्न दल अपनी ताकत, चुनावी रणनीतियों और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, बिहार की 243 विधानसभा सीटों में जेडीयू को सबसे अधिक 102 सीटें मिलने की संभावना है। इसके बाद भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 25 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को क्रमशः 8 और 7 सीटें देने की बात चल रही है। कुछ सीटों पर आगे-पीछे होने की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें Bihar: रोती रही महिला दरोगा, कमांडो हाथ जोड़कर बचाते रहे हथियार, दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे लोग, देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+