बिहारः सुशील मोदी ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- पिता की तरह वह भी जाएंगे जेल

मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर में डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने सभा को संबोधित किया और राजद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव की बाकी की जिन्दगी अब जेल में ही कटेगी। वहीं तेजस्वी यादव भी अपने पिता की तरह जल्द जेल जाएगा। क्योंकि वह सुधरने वाला नहीं है। तेजस्वी को पूरा जीवन जेल में ही बिताना पड़ेगा।

Recommended Video

      Bihar Election 2020: दूसरे चरण की वोटिंग जारी,Sushil Modi,Chirag Paswan ने डाला वोट | वनइंडिया हिंदी
      bihar assembly election 2020 sushil modi statement on tejashi yadav

      बोचहां सुरक्षित सीट से एनडीए उम्मीदवार मुसाफिर पासवान के लिए वोट मांगने आए सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव ने पशु का चारा खाया, इसलिए कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई और वे जेल में हैं, जबकि बेटा तेजस्वी यादव सीएम माता-पिता का बेटा होने के बाद भी नौवीं तक पढ़ाई नहीं कर पाई। बावजूद इसके तेजस्वी यादव सीएम बनने का सपना देख रहा है।

      सुशील मोदी ने कहा कि 32 वर्षीय तेजस्वी यादव ने न पढ़ाई और न कमाई की। लेकिन वह 52 संपत्तियों का मालिक है। तेजस्वी पर चार्जशीट हो चुका है और वह जमानत पर है। जल्दी ही कानून उसे भी सलाखों के पीछे भेज देगा। सोमवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी वीआईपी उम्मीदवार मुसाफिर पासवान के प्रचार के लिए बोचहां के सरफुद्दीनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजद परिवार और तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा।

      सुशील मोदी ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा, " जो क्रिकेट में फेल हो, बिजनेस में फेल हो, वो आज 32 साल की उम्र में 52 संपत्ति का मालिक कैसे बन गया? लोगों की उम्र बीत जाती है घर बनाने में और यहां 32 साल की उम्र में 52 संपत्तियों के मालिक हैं।

      बता दें कि आज यानी कि मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान किया गया। बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में वोट डाले जा रहे हैं, इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव है, उनमें आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव की सीट शामिल है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+