Bihar Assembly Election 2020: 50 सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ेगी शिवसेना, सीएम उद्धव ठाकरे करेंगे प्रचार

पटना। बिहार में इस बार होने वाला विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है। प्रदेश में नए राजनीतिक गठबंधन हो रहे हैं। वहीं कई राजनीतिक दलों ने एंट्री ली है। इसी कड़ी में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भी बिहार चुनाव में उतरने का फैसला कर लिया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया कि शिवसेना 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्चुअल रैली के माध्यम से उद्धव ठाकरे प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Shi Sena ने ठोकी ताल, 50 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly election 2020 shivsena contest election on 50 seats

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। जिसके चलते शिवसेना ने गुरुवार को 22 नेताओं की सूची जारी की है, जो बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे।चुनाव प्रचार करने वाले नेताओं की लिस्ट में उद्धव ठाकरे के अलावा उनके बेटे आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सुभाष देसाई, संजय राउत, अनिल देसाई, विनायक राउत, अरविंद सावंत, प्रियंका चतुर्वेदी, राहुल शेवाले और कृपाल तुमाने सहित करीब 60 नेता शामिल हैं।

    लोजपा ने भी अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा छोड़ लोजपा में आए रामेश्वर चौरसिया, उषा विद्यार्थी और राजेंद्र सिंह को भी टिकट दिया गया है। रामेश्वर चौरसिया को पार्टी ने सासाराम से टिकट दिया है।वहीं उषा विद्यार्थी को पालीगंज विधानसभा सीट पर टिकट दिया गया है। इसके अलावा राजेंद्र सिंह को पार्टी ने दिनारा विधानसभा से टिकट दिया है।

    बता दें कि लोजपा ने पहले ही 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बता दें कि बिहार चुनाव के लिए लोजपा एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही है। जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान ने इस चुनाव में अकेले 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

    इसके अलावा बिहार में 'ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट' नाम से एक नया गठबंधन बना है। इसमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM, उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा, मायावती की बसपा, के अलावा समाजवादी दल डेमोक्रेटिक, जनतांत्रिक पार्टी सोशलिस्ट शामिल है। नए अलायंस ने उपेंद्र कुशवाहा को अपना नेता घोषित किया है और उनके नेतृत्व में ही यह फ्रंट चुनाव लड़ेगा। उपेंद्र कुशवाहा को इस ग्रैंड अलायंस का सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+