बिहारः राजद नेता ने कहा- तेजस्वी यादव से घबराहट के चलते भाजपा नेताओं को हो रहा है कोरोना

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षियों को लेकर बयानबाजी जारी है। इसी कड़ी में राजद नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने हैरान कर अजीबो गरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव से घबराहट होने के चलते एनडीए के नेताओं को कोरोना हो रहा है। गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के प्रति बिहार में लोगों का प्रेम और उनकी सभाओं में उमड़ रहे जन सैलाब को देख कर एनडीए के बड़े नेता घबरा गए हैं।

bihar assembly election 2020 rjd leader uday narayan choudhary statement on bjp leader

उन्होंने कहा कि तेजस्वी के सामने उनकी रैली फीकी रह जा रही है, अब ऐसे में वे लोग कोरोना संक्रमण का बहाना बना कर खुद को घर में कैद कर ले रहे हैं, ताकि फजीहत न उठानी पड़े। अब ऐसे में वे लोग कोरोना संक्रमण का बहाना बना कर खुद को घर में कैद कर ले रहे हैं, ताकि फजीहत न उठानी पड़े।

Recommended Video

    Bihar Assembly Election 2020: Tejashwi Yadav का Nitish Kumar पर तंज, कही ये बातें | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से एनडीए के नेता घबरा गये हैं। बिहार के युवाओं ने तेजस्वी को अपना नेता मान लिया है, जो 10 नवंबर के बाद साफ हो जायेगा। बता दें कि जदयू से राजनीति में लंबी पारी खेलने वाले उदय नारायण चौधरी कभी नीतीश कुमार के करीबी माने जाते थे।

    उदय नारायण चौधरी जद (यू) से एक प्रमुख दलित नेता थे और 1990-95 तक इमामगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद फिर 2000-2015 तक विधायक रहे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से 2015 के चुनाव हार गए थे। इस बार फिर से वह मांझी के खिलाफ गया की इमामगंज सीट से मैदान में उतरे।

    पहले चरण के मतदान में दोनों नेताओं की किस्मत आवीएम में कैद हो चुकी है। उदय नारायण चौधरी ने 2005-2015 से बिहार विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके साथ ही वे पद संभालने वाले बिहार के पहले दलित शख्‍स बने थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+