बिहार विधानसभ चुनाव 2020ः राजद ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको मिला टिकट
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीरें साफ हो गई हैं। इसके बाद राजनीतिक दलों ने एक-एक कर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दिया है। इसी कड़ी में लालू यादव की पार्टी राजद ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शुरू कर दी है। वहीं पटना में जेडीयू के उम्मीदवारों को सीएम हाउस बुलाकर सिंबल देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Recommended Video

जदयू ने सूर्यगढ़ा से रामानंद, अगियांव से प्रभु राम, करहगर से वशिष्ठ सिंह, जगदीशपुर से सुशम लता कुशवाहा, झाझा से दामोदर रावत, मोकामा से राजीव लोचन, बरबीघा से सुदर्शन, चकाई से संजय प्रसाद, घोसी से राहुल कुमार, एमएलसी मनोरमा देवी को सिंबल दिया है।
इसके अलावा बेलहर से मनोज यादव, जहानाबाद से कृष्णनंद वर्मा, मसौढ़ी नूतन पासवान, रफीगंज से अशोक कुमार सिंह, अमरपुर से जयंत राय, दिनारा से जय कुमार सिंह को सिम्बल दिया है। बता दें कि जदयू की सहयोगी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानी की जीतन राम मांझी की पार्टी ने भी अपने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें दो टिकट अपनी समधन और दामाद को दिया है।

वहीं अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक आरजेडी ने बोधगया से सर्वजीत कुमार, भोजपुर के जगदीशपुर सीट से रामविशुन लोहिया, रोहतास जिले की नोखा सीट से अनीता देवी, जमुई सीट से विजय प्रकाश, रामगढ़ सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर कुमार सिंह, बेलहर से रामदेव यादव, झाझा से राजेंद्र यादव को उम्मीदवार घोषित किया है।
वहीं मखदुमपुर से सूबेदार दास, चकाई से सावित्री देवी, भोजपुर की शाहपुर सीट से राहुल तिवारी, जहानाबाद सीट से सुदय यादव को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। राजद ने नवीनगर से डब्लू सिंह, बेला से सुरेंद्र यादव को टिकट दिया है, जबकि नवादा से राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को टिकट दिये जाने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications