बुधवार को बिहार में तीन ताबड़तोड़ रैली करेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैली हो रही है। इसी कड़ी में 28 सितंबर को पीएम मोदी की तीन चुनावी रैलियां होने वाली हैं। पीएम मोदी बुधवार को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की इस रैली के लिए दरभंगा समेत तीन जगहों पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। दरभंगा से एयरपोर्ट से लेकर ऐतिहासिक राज मैदान तक सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है।

bihar assembly election 2020 pm modi will do railly in darbhanga muzaffarpur and patna

दरभंगा के एसएसपी बाबू राम, आईजी अजिताभ कुमार खुद सभा स्थल पर मॉनिटरिंग में जुटे हुए हैं। सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी के साथ कई जिले के आईपीएस अधिकारी सभा स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुटे हुए हैं।

इस मौके पर आईजी अजिताभ कुमार ने बताया कि पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। एसपीजी सुरक्षा के साथ-साथ जिले के पुलिस अधिकारी पूरे रैली की सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं। एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल तक कि सुरक्षा को लेकर पूर्वाभ्यास भी किया जा चुका है।

वहीं पीएम मोदी के चौथी बार दरभंगा आगमन को लेकर कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। कोरोना काल होने के कारण 80 हजार क्षमता वाले मैदान में 12 हजार के करीब लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

Recommended Video

      Bihar Election 2020: Nityanand Rai बोले- बिहार में 2 तिहाई बहुमत के साथ बनेगी सरकार | वनइंडिया हिंदी

      भाजपा महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने मंगलवार को ट्वीट करके पीएम मोदी के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि कल 28 अक्टूबर को पीएम मोदी दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आपका स्वागत है प्रधानमंत्री जी।

      पीएम मोदी की पहली रैली दरभंगा के राज मैदान में सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद पीएम मोदी मुजफ्फरपुर के मोतीपुर चीनी मिल स्थित पचरुखी मैदान में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। 28 अक्टूबर की आखिरी रैली पीएम मोदी पटना हवाई अड्डा के निकट स्थित वेटनरी कॉलेज कैंपस में संबोधित करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+