बिहारः मधुबनी में रैली के दौरान नीतीश कुमार पर फेंका प्याज और पत्थर, देखें वीडियो

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान जारी है। वहीं तीसरे चरण के लिए राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब मधुबनी के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। सीएम नीतीश कुमार जब रैली को संबोधित कर रहे थे उस दौरान उनपर प्याज और पत्थर का टुकड़ा फेंका गया।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Madhubani की सभा में Nitish Kumar पर फेंके गए पत्थर | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly election 2020 nitish kumar in madhubani

    इस दौरान पत्थर फेंकने वाले शख्स ने लगातार नारेबाजी की और कहा कि शराब खुलेआम बिक रही है, तस्करी हो रही है। लेकिन आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच नीतीश कुमार के सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को रोकने का प्रयास किया, लेकिन नीतीश कुमार ने कहा कि कि फेंकने दो, जितना फेंकना है फेंकने दो।

    इसके बाद अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम इसलिए कह रहे हैं कि सरकार आने के बाद रोजगार का अवसर पैदा होगा और किसी को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नीतीश कुमार ने कहा कि जो आज सरकारी नौकरी की बात कर रहे हैं, जब वो सत्ता में थे तो कितने लोगों को रोजगार दिया तब तो काफी वक्त तक बिहार-झारखंड एक ही था।

    बता दें कि इस बार के चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार को कई बार विरोध का सामना करना पड़ा है। कई रैलियों में नीतीश कुमार के सामने ही उनके खिलाफ नारेबाजी की गई है, जबकि खुद नीतीश ने भी नारेबाजी करने वाले लोगों को टोका है। इसके अलावा उनके हेलिकॉप्टर पर चप्पल भी फेंकी गई।

    बता दें कि आज यानी कि मंगलवार को दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में वोट डाले जा रहे हैं, इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव है, उनमें आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव की सीट शामिल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+