बिहार विधानसभा चुनाव 2020: दूसरे चरण के चुनाव के लिए लोजपा ने जारी किए 26 उम्मीदवारों की लिस्ट
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) ने 26 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिनमें तीन महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। बता दें कि नीतीश कुमार के साथ बात नहीं बनने के कारण लोजपा ने इस बार एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Recommended Video
वहीं मालूम हो की इस सूची को जारी करने से पहले लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर एक वीडियो जारी किया था इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने बिहार के वर्तमान मुखिया नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। पासवान का साफ कहना है कि इस बार किसी भी तरह से बिहार में नीतीश कुमार की सरकार नहीं आनी चाहिए।

बिहार में दूसरे चरण में कुल 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। बीते शुक्रवार से इन सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं 16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तिथि है। दूसरे चरण की सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा।
एनडीए से अलग हो चुकी लोजपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। जिसमें भाजपा छोड़ लोजपा में आए रामेश्वर चौरसिया, उषा विद्यार्थी और राजेंद्र सिंह को भी टिकट दिया गया है। रामेश्वर चौरसिया को पार्टी ने सासाराम से टिकट दिया था।











Click it and Unblock the Notifications