बिहारः कांग्रेस प्रत्याशी उस्मानी बता रहे थे कि लोकतंत्र में कैसे गिरती है सरकार, तभी भरभराकर गिर गया मंच

दरभंगा। बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवार प्रचार में जुटे हुए हैं। नेता और प्रत्याशी जनसभा करने के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगने की अपील कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान कई ऐसे वीडियो सामने आए, जो चर्चा में रहे। ताजा मामला दरभंगा का है, जहां क्रांग्रेस प्रत्याशी मशकूर अहमद उस्मानी का मंच टूटने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस वक्त मंच टूटा उस वक्त कांग्रेस प्रत्याशी मशकूर अहमद उस्मानी जनता से संवाद कर रहे थे।

Bihar assembly election 2020 jale congress candidate ushmani video viral

वीडियो में मंच टूटने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी मशकूर अहमद उस्मानी भाषण देते हुए नजर आ रहे हैं। छोटे से मंच पर उस्मानी के साथ कुर्सी पर बैठे और भी लोग नजर आ रहे हैं। जैसे ही उस्मानी ने खड़े होकर अपना भाषण शुरू किया और उन्होंने कहा कि जनता को सरकार चुनने का मौका मिलता है और लोकतंत्र में लोग जानते हैं कि किसको कब उठाना है और कब गिरा देना है। उस्मानी ने जैसे ही कहा कि गिरा देना है वैसे ही मंच जमींदोज हो गया और समर्थकों के साथ मशकूर अहमद उस्मानी गिर गए। इसके बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि राहत की यह बात रही कि किसी को कोई चोट नहीं लगी है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो जाले विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान बताया जा रहा है। दरभंगा में कांग्रेस पार्टी से टिकट लेकर आने के बाद से ही मशकूर अहमद उस्मानी काफी चर्चित उम्मीदवार बन गये है। यहां उनका मुकाबला जाले विधानसभा इलाके में वर्तमान भाजपा विधायक जीवेश कुमार के साथ है। वहीं इस वीडियो को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने फेसबुक पर शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+