Bihar Election 2020: लंदन से डिग्री लेकर लौटी MLC की बेटी ने बनाई नई पार्टी, वन इंडिया हिंदी को बताया ये सपना
पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभा राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके घटक दलों के साथ-साथ महागठबंधन भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग दीपावली के आसपास मतदान करवा जाएगा। हालांकि अभी तक चुनाव आयोगी की तरफ से तारिखों का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच वन इंडिया हिंदी ने प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी से खास बातचीत की।
Recommended Video


पुष्पम प्रिया चौधरी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और विधान परिषद के सदस्य (MLC) रह चुके विनोद चौधरी की बेटी हैं। मूल रूप से दरभंगा की हैं. लंदन के मशहूर लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से इन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है। प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट हैं। इनकी पार्टी के साथ जो लोगो बना हुआ है, वो पंखों वाले घोड़े का है। पुष्पम के पिता विनोद चौधरी नीतीश के करीबी हैं। पुष्पम का सीएम कैंडिडेट बनकर चुनाव में खड़े होना सीधे-सीधे नीतीश को चुनौती देना है। उन्हीं के पार्टी के लीडर की बेटी उन्हें चैलेन्ज कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications