Bihar Election 2020 : भोजपुर जिले की बरहरा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह का इंटरव्यू

पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।

bihar assembly election 2020 interview with bhojpur barahra candidate raghvendra pratap singh

वन इंडिया हिंदी ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यकाल के दौरान हुए काम का लेखा जोखा जनता के बीच लाने का फैसला किया है। ताकि जनता होने वाले चुनाव में निष्पक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सके। इसी कड़ी में वन इंडिया हिंदी ने भोजपुर जिले की बरहरा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह से खास बातचीत की।

Recommended Video

    Bihar Election 2020 : भोजपुर जिले की बरहरा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह का इंटरव्यू, देखिए

    साल 2015 में राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनपर दंगा फैलाने, आर्म्स एक्ट, आपराधिक साजिश रचने समेत कई संगीन अपराधों में केस दर्ज है। राघवेंद्र प्रताप सिंह पर सरकारी कर्मचारी को धमकी देने का आरोप भी लग चुका है। बड़हरा विधानसभा से राजद विधायक सरोज यादव ने हाल ही में राघवेंद्र प्रताप सिंह पर बंटी नाम के एक युवक के अपहरण का आरोप भी लगा दिया था।

    बता दें कि पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। कोरोना को देखते हुए चुनाव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यही कारण है कि बूथों पर बने गोले में ही मतदाताओं को खड़ा होना होगा।

    यानी कतार लंबी नहीं होगी। थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सेनेटाइज और ग्लव्स देने के लिए अलग कर्मचारी तैनात रहेंगे। प्रत्येक मतदाता को ग्लव्स लगाकर ही मतदान करना होगा। सभी मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर की व्यवस्था होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+