केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- जिनकी विरासत पर तेजस्वी आगे बढ़े, उन्हीं का फोटो पोस्टर से हटा दिया

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अब औरंगजेब की इंट्री हो गयी है। इसके पूर्व भी विधानसभा चुनाव में तरह-तरह के नए शब्दों का प्रयोग किया गया। लेकिन अब केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने औरंगजेब शब्द का प्रयोग कर चुनावी बयान को और रोचक बना दिया है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नें पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तुलना तानाशाह औरंगजेब से कर दी है।

Recommended Video

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह -जिनके विरासत पर तेजस्वी आगे बढ़े, उन्हीं का फोटो पोस्टर से हटा दिया
    bihar assembly election 2020 giriraj singh statement on tejashwi yadav

    गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा की तेजस्वी यादव वैसे नेता हैं, जो अपने मां-बाप की विरासत पर आगे बढ़े और नेता बने। लेकिन अब उन्होंने पोस्टर से अपने ही पिता लालू प्रसाद यादव का फोटो गायब कर दिए।

    गुरुवार को गोपालगंज के बंजारी चौक स्थित एक होटल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा की जिनके राजनितिक विरासत पर तेजस्वी यादव ने अपना चेहरा चमकाने की कोशिश की। पोस्टर पर उसी माँ बाप के फोटो गायब कर दिए। और ये इतिहास बताता है की पूर्व में भी कई सम्राटो ने ऐसा किया था।

    दरअसल केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों गोपालगंज में कैंप किये हुए है। यहां वे आज गुरुवार को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के लिए जनसंपर्क करेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज तेजस्वी यादव कहते है की बिहार में विकास दिखाई नहीं देता है तो उन्हें रात को भी हेलीकाप्टर से जाकर विकास देखना चहिये की विकास किसको कहते है।

    साथ ही गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बिहार में सड़के बनी, घर घर में बिजली पहुच गयी। पहले आम आदमी के घरों में घरेलू गैस का कनेक्शन नहीं होता था। आज झोपड़ियों में गरीबों के घरों में उज्ज्वला योजना के तहत गैस पर खाना बनता है।

    केन्द्रीय मंत्री नें कहा सोनपुर से लेकर मिथिलांचल का वह भाग गंगा , गंडक , सोन पर 17 पुलों का निर्माण हुआ। दो बड़े रेल इंजन का कारखाना बना। विकास किसे कहते है. उन्हें विकास के परिभाषा को समझना होगा। गिरिराज ने कहा बिहार चुनाव में एक तरफ विकास है तो एक तरफ विनाश है। अब बिहार की जनता को तय करना है की एक तरफ खून खराबा करने वाला बम फोड़ने वाला जमावड़ा महागठबंधन को वोट देंगे या दूसरे तरफ नारियल फोड़ने वाले को देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+