पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा- जब से NDA की सरकार आई है, सभी कष्ट दूर हुआ है

पूर्णिया। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार-प्रसार का आज आखिरी दिन था। इसलिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लगभीग सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने ताबड़तोड़ रैली की। इसी कड़ी में धमदाहा विधानसभा क्षेत्र संख्या 61 के बरदेला उच्च विद्यालय के मैदान में कृषि मंत्री प्रेम कुमार एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

bihar assembly election 2020 former cm babulal marandi did campaign for nda

चुनावी सभा को संबोधित के दौरान विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा आज से 15 वर्षों पहले जंगल राज बना हुआ था। खुलेआम लूट होती थी। जब से एनडीए की सरकार बनी है सारे कष्ट को दूर कर दिया गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आदिवासी समुदाय के लोंगो को अपने भाषा मे बोल कर साफ शब्दों में कहा कि आप सभी जनता से अपील है कि इस विकास पुत्र को वोट दें जिन्होंने विकास नही धमदाहा विधानसभा में विकास की जाल बिछाया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि हर गली गली मोहल्ले में सड़क पानी बिजली पहुंचाने का काम किया है । मैं झारखंड से आया हूँ आप लोगों से अपील करने की जैसे झारखंड में जंगल राज बना हुआ है। वैसे आप लोग बिहार को जंगल राज नहीं बनाये।

बता दें कि पूर्णिया के ही एक रैली में सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि इस विधानसभा चुनाव के बाद अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। ये उनका आखिरी चुनाव है। पूर्णिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, 'ये मेरा आखिरी चुनाव है।' नीतीश कुमार ने कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।

बता दें, तेजस्वी यादव अपने भाषणों ने लगातार कह रहे थे नीतीश कुमार थक गए हैं और अब उन्हें आराम करना चाहिए। नीतीश कुमार की इस घोषणा से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मास्टरस्ट्रोक को महागठबंधन के खिलाफ सहानुभूति बटोरने का एक जरिया भी माना जा रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को होगा। तीसरे चरण के मतदान के लिए आज यानि गुरुवार को 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अखिरी दिन है। ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को आएंगे।

महागठबंधन की ओर से सीएम फेस तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रचार के आखिरी दिन जिस तरह से उन्होंने अपने रिटायर होने का ऐलान किया है, उससे साफ है कि वो जमीन की हकीकत जान गए हैं। वो जान चुके हैं कि उनकी पार्टी हार रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+