बिहारः पूर्णिया में विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों ने किया हंगामा तो जवानों को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

पूर्णिया। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज शनिवार को खत्म हो गया। लेकिन इस दौरान कई जगह छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं। पूर्णिया जिले के धमदाहा विधानसभा के सतकोदरिया गांव में बूथ नंबर 282 और 283 पर पर आज कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां तैनात केंद्रीय पुलिस बल के द्वारा चार राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमें पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में भी लिया है। वहीं सूचना मिलते ही एसपी विशाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Purnia में वोटरों की सुरक्षाबलों के बीच झड़प | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly election 2020 firing in purnia during polling

    साथ ही एसपी ने कहा कि बूथ पर वोटिंग के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया और सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की और उनके वर्दी को फाड़ने की कोशिश की। वहीं आत्मरक्षा में सुरक्षाकर्मियों ने चार राउंड हवाई फायरिंग किया। इसके बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

    इस हंगामा और फायरिंग के कारण करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। हालांकि बाद में समझा-बुझाकर मतदान शुरू किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान खत्म होने के बाद आज तीसरे और अंतिम चरण के तहत उत्तरी बिहार के 16 जिलों की 78 सीटों पर वोट डाले गए हैं। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे और तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किस गठबंधन की बनने जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+