चुनावी नतीजों से पहले बिहार पहुंचे कांग्रेस नेता अविनाश पांडेय ने रिजल्ट को लेकर दिया बयान
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद महागठबंधन में शामिल कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर काफी चिंतित है और यही कारण है कि कांग्रेस हाईकमान ने तुरंत एक्शन लेते हुए अपने दो बड़े नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में बिहार भेजा है। संभावित नतीजों को ध्यान में रखते हुए तथा किसी भी टूट को रोकने को लेकर कांग्रेस ने दो पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को बिहार भेजा है।

पर्यवक्षक के तौर पर बिहार गए कांग्रेस नेता अविनाश पांडेय ने कहा कि बिहार देश का एक आत्म-सम्मान राज्यों में से एक है। बिहार के लोग कुछ भी सह सकते हैं लेकिन किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं सहेंगे। अपने अंतिम शासन काल में नीतीश जी और भाजपा ने जोड़-तोड़ की राजनीति करने की काफी कोशिश की है।
मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। शनिवार को तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म हो गए। एग्जिट पोल के हिसाब से देखें तो माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की 15 साल की सरकार इस बार चले जाने की संभावना है और तेजस्वी यादव सीएम बन सकते हैं।
शनिवार को तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद कई एजेंसियों ने अपने-अपने एक्जिट पोल परिणामों की घोषणा की। एक्जिट पोल में एनडीए के मुकाबले महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। लगभग सभी एक्जिट पोल में आरजेडी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications