बिहार में 6 दिन में ताबड़तोड़ 18 रैली करेंगे यूपी के सीएम योगी, 20 अक्टूबर से होगा आगाज
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टीयों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में भाजपा ने भी चुनावी प्रचार के लिए खास तैयारी की है। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी के बिहार में रैलियों और कार्यक्रम की सूची तैयार है। केंद्रीय नेताओं को छोड़कर सीएम योगी की बिहार में सबसे ज्यादा रैलियां होंगी। चुनाव के पहले चरण में अलग-अलग 6 जगहों पर सीएम योगी आदित्यनाथ की रैलियां होंगी। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से सीएम की 6 दिन में 18 रैलियां कराने का टारगेट तय किया गया है, जिससे एक दिन में 3 जगहों पर जनसभा को संबोधित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी की 20 अक्टूबर को बिहार के कैमूर, अरवल और रोहतास में तीन सभाएं होंगी। 20 अक्टूबर की सुबह वह 9 बजे सीएम योगी बिहार के लिए लखनऊ से रवाना होंगे, जिसके बाद पहली सभा कैमूर में 12 बजे, दूसरी सभा अरवल में 2 बजे और रोहतास के विक्रम गंज में सवा तीन बजे रैली करेंगे।
Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर से मिशन बिहार का आगाज करेंगे। वह बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 12 रैलियों को संबोधित करेंगे। खास बात है कि हर मंच पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रोज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।
बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरण में होंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। कोरोना को देखते हुए चुनाव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
यही कारण है कि बूथों पर बने गोले में ही मतदाताओं को खड़ा होना होगा। यानी कतार लंबी नहीं होगी। थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सेनेटाइज और ग्लव्स देने के लिए अलग कर्मचारी तैनात रहेंगे। प्रत्येक मतदाता को ग्लव्स लगाकर ही मतदान करना होगा। सभी मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनर की व्यवस्था होगी।












Click it and Unblock the Notifications