बिहारः सीएम नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, ग्रेजुएट छात्राओं को मिलेंगे 50 हजार रुपये
पटना। बीते शुक्रवार को चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने आयोग के फैसले और चुनावी कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव के लिए उनकी पार्टी जनता दल यूनिाइटेड पूरी तरह से तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए अब तक उनकी पार्टी और सरकार ने जो काम किया है वह जनता के सामने है और आगे भी बिहार के विकास के लिए वह काम करते रहेंगे। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में अब 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 25 हजार और ग्रेजुएट होने पर सरकार छात्राओं को 50 हजार रुपये सरकार देगी।
Recommended Video

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसके अलावा कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक नया विभाग बनाएंगे। आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थान इसके अंतर्गत आएंगे। सीएम ने कहा कि हम उन लोगों की आर्थिक मदद करेंगे जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। इसके तहत हर किसी को कम से कम तीन लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि जल्द ही हर गांव में सोलर लाइट्स लगेंगे। बुजुर्गों के लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही गरीबों के लिए शहर में बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी।
वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में विधानसभा के चुनाव समय पर कराने के लिए चुनाव आयोग ने जिस प्रबल प्रशासनिक इच्छा शक्ति से काम लिया और जितनी व्यापक तैयारी की है, उसके लिए आयोग की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल में पूरी सावधानियों का पालन करते हुए अर्थव्यवस्था खोली जा रही है, पर्यटन स्थल, मेट्रो और धार्मिक स्थल तक खोले जा रहे हैं तब लोकतांत्रिक प्रक्रिया को स्थगित करने की दलील उचित नहीं थी।
भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार, 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव आयोग बिहार चुनाव के साथ ही यूपी उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर सकता है। लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने स्पष्ट किया है कि 29 सितंबर की शाम को जिन राज्यों में उपचुनाव होने हैं, उनकी तारीखें बता दी जाएंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा, बिहार में तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी, दूसरे चरण में 71 जिलों की 94 सीटों पर 3 नवंबर को और तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
कोरोना वायरस के मद्देनजर चुनाव के दौरान एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही होंगे। मतदान के लिए 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7,6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications